1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. LSG बनाम RR मैच के दौरान सीटों को लेकर फैंस के बीच हुआ बवाल, देखें वायरल Video

LSG बनाम RR मैच के दौरान सीटों को लेकर फैंस के बीच हुआ बवाल, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 23, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 02:47 pm IST

सोशल मीडिया पर क्लेश और बवाल के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो स्टेडियम में हुआ। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में लोग अपने मनोरंजन के लिए टीवी बहुत कम देखते हैं, अधिकतर लोग आपको फोन यूज करते हुए नजर आएंगे और फोन में लोग आपको सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया बहुत फेमस हो गया है और वहां पर तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट देखने को मिल जाते हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या बवाल दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लोग झगड़ रहे हैं और तभी उसमें से एक लड़का दूसरे शख्स को धकेल देता है तो वो सीटों से होते हुए कुछ नीचे गिर जाता है। अब जो आदमी गिरा था, वो उठकर बदला लेने पहुंचा लेकिन तब तक कुछ लोग लड़ाई रोकने के लिए पहुंच गए थे। वो इनको रोक भी लेते हैं लेकिन जिस लड़के ने आदमी को धकेला था, वो ऊपर उठकर जाता है और चप्पल निकालकर मारने की कोशिश करता है। अब आगे क्या हुआ, यह वीडियो में नहीं दिखा मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में बताया गया है कि LSG बनाम RR मैच के दौरान सीटों को लेकर फैंस के बीच क्लेश हुआ। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सीट पर क्लेश क्रिकेट से बढ़कर है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लगे रहो भाई लोग।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों से मदद लेने से अच्छा कि काम ही न किया जाए, Video देख हंसी आ जाएगी

ऐसा किस्मत वाला नहीं देखा मैंने आज तक, Video देख नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।