1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे खतरनाक खेल की खोज कौन करता है भाई? देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

ऐसे खतरनाक खेल की खोज कौन करता है भाई? देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2026 08:14 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 08:14 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक खेल खेलते दिख रहे हैं और वो खेल बहुत खतरनाक है। आइए आपको उस खेल के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VEEJUPARMAR

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको वो हर चीज देखने को मिलेंगी जो आपने खुद कभी नहीं देखी होती है और सोची नहीं होती है। जितने लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो तमाम कंटेंट के बारे में जानते होंगे जो सोशल मीडिया पर दिखते हैं। सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं मगर उनके अलावा जुगाड़ और लोगों की अतरंगी खोज के बारे में भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं और कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान पूरी तरह से हैरान हो जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने बचपन में वो खेल तो खेला ही होगा जिसमें एक शख्स की आंखों पर पट्टी बंधी होती है और उसे अपने दूसरे साथियों में से किसी एक पकड़कर उसे पहचानना होता है। लेकिन ऐसा खेल नहीं खेला होगा जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक आदमी की आंखों पर पट्टी बंधा हुआ है और वो बेल्ट चला रहा है। अब उस बेल्ट की रेंज में जो आ गया, उसे बहुत जोर की लगेगी और इसी से बाकी लोगों को बचना है। पता नहीं किसने ऐसे खतरनाक खेल की खोज की और लोग खेल भी रहे हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'फ्रस्टेशन निकालो खेल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत गंदा वाला पड़ता है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं नहीं खेलूंगा ये खेल। तीसरे यूजर ने लिखा- कौन खेलता है ऐसे खेल। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं तो इन लोगों को कमरे के बाहर निकाल देता।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

CSK के फैन ने MI वालों के लिए मजे, Video हुआ वायरल तो चेन्नई के फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

LSG बनाम RR मैच के दौरान सीटों को लेकर फैंस के बीच हुआ बवाल, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।