सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है और यहां हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी लोगों को जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों के ड्रामा और अतरंगी हरकत करते हुए वीडियो वायरल होते हैं। कभी रील के चक्कर में स्टंट करने वालों के तो कभी बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तरह-तरह के वायरल वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आपने लड़ाई के तो खूब सारे वीडियो देखे होंगे मगर अब तक सिर्फ इंसानों को लड़ते हुए देखा होगा। आज के वायरल वीडियो में दो चूहे लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो चूहे आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ सेकंड तक दोनों ऐसे लड़ते दिखे जैसे ये चूहों का WWE चल रहा हो। कुछ देर तक लड़ने के बाद वो दोनों अलग हो जाते हैं और अपने-अपने रास्ते भाग जाते हैं। शख्स ने यह देखते ही इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nareshk181 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'आज तो बड़ा मैटर हो गया है, देखो अब कौन जीतेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिखा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैटर बड़ा हो गया लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- अब तो गेम नहीं रहा भाई, ये तो सम्मान vs स्किल की वर्ल्ड चैंपियनशिप बन गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे भाई दोनों ही खतरनाक हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
CSK के फैन ने MI वालों के लिए मजे, Video हुआ वायरल तो चेन्नई के फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
LSG बनाम RR मैच के दौरान सीटों को लेकर फैंस के बीच हुआ बवाल, देखें वायरल Video
ऐसे खतरनाक खेल की खोज कौन करता है भाई? देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी