1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा ने तो सारी किए कराए पर स्कूटी फेर दिया, Video देख लोगों ने किया ट्रोल

चचा ने तो सारी किए कराए पर स्कूटी फेर दिया, Video देख लोगों ने किया ट्रोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 26, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 04:36 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक चचा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग भी उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने क्या कुछ कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8

पहले लोग कुछ सही या गलत होते देखते थे तो मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देते और निकल जाते थे मगर अब ऐसा नहीं होता है। अब लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं ताकि हर किसी को उसके बारे में पता चले। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं और लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब आती है। वीडियो में कुछ अच्छा दिखता है तो लोग जमकर तारीफ करते हैं और गलत दिखता है तो ट्रोलिंग भी उसी लेवल की करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग चचा को ट्रोल कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर रोड बनी है। अभी सारा सीमेंट डाला गया है और उसे सूखने में अभी समय लगेगा मगर एक चचा से रहा नहीं गया और उस रोड पर अपनी स्कूटी लेकर निकल लिए। वीडियो में दिखता है कि उनकी स्कूटी फंस गई है तो पैरों से धकेल कर उसे लेकर जा रहे हैं। चचा ने पूरी रोड पर की गई मेहनत पर अपनी स्कूटी फेर दी। अब यह वीडियो कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसी कारण इंडिया कभी विकसित नहीं होगा, ज़ीरो सिविक सेंस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। कई दूसरे लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है तो वहीं कई सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- गाली सरकार को देते हैं ऐसे लोग फिर की काम ढंग से नहीं किया। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल अपने देश में सिविक सेंस की बड़ी कमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेहनत पर पानी फेर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- चाचा जी करना क्या चाहते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लापरवाही करने पर कुछ ऐसा ही होता, वायरल Video देखकर आपको भी मिलेगी सीख

चंद सेकंड की कीमत क्या होती है इस Video में पता चलता है, वीडियो का अंत हैरान देगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।