1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा समधी मिलन जिंदगी में आज पहली बार देखा है, Video जरा आप भी देखिए

ऐसा समधी मिलन जिंदगी में आज पहली बार देखा है, Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2026 07:35 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 07:35 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे समधी मिलन के दौरान का बताया जा रहा है और आप जब मिलन देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। आपने अब ऐसा मिलन नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद कोई इसे छोड़कर जा नहीं पाता है क्योंकि यहां हर दिन तरह-तरह के और हैरान करने वाले कंटेंट देखने को जो मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में जो दिखा, वो आपने अब तक नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उस में नजर आता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन हैं। वहीं उनके सामने शायद उन दोनों के पिताजी खड़े हैं और समधी मिलन चल रहा है। इस दौरान उनमें से एक शख्स दूसरे शख्स यानी अपने समधी को इतना चूमता है कि आप शायद गिन भी नहीं पाओगे। कुछ देर तक ऐसा करने के बाद वो रुकते हैं और अंत में कुछ कहते हैं मगर वीडियो में फिल्मी डयलॉग लगा दिया गया है जिसके कारण वो सुनाई नहीं दिया। आपने समधी मिलन तो कई देखे होंगे मगर ऐसा जोरदार मिलन नहीं देखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा समधी मिलन अपनी जिंदगी में आज से पहले कभी नहीं देखा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब और कहां का है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में आया पहला AC जिसके बाद खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, Video आपका भी दिल जीत लेगा

पत्नी ने कह दी ऐसी बात कि पति के उड़ गए होश, Video देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।