1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में आया पहला AC जिसके बाद खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, Video आपका भी दिल जीत लेगा

घर में आया पहला AC जिसके बाद खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, Video आपका भी दिल जीत लेगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2026 06:58 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 07:20 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जितने लोग देखेंगे, उतने लोगों के चेहरे पर खुशी आ जाएगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर है और लोग अपने काम से समय बचने पर या फिर रात को सोने से पहले या फिर ब्रेक के दौरान सोशल मीडिया स्क्रोल कर ही लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और अगर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो आते होंगे जो लोगों का ध्यान खींचने के कारण वायरल होते हैं। कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो हर किसी का दिल जीत लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर खुशी आ जाएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि घर पर AC आया है और दी हुई जानकारी के मुताबिक यह घर का पहला AC है। घर के अंदर पहला AC देख हर किसी के चेहरे पर एक अलग ही तरह की खुशी है और यह खुशी बताता है कि आम आदमी के लिए AC जैसी चीजें भी एक सफलता से कम नहीं है। वीडियो बनाने वाला लड़का खुश है, उसके पापा खुश हैं और मां के चेहरे पर सबसे ज्यादा खुशी देखने को मिली। इस वीडियो ने बहुत सारे लोगों का दिल छू लिया और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ और कई लोगों ने इसे पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बधाई हो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

 

पत्नी ने कह दी ऐसी बात कि पति के उड़ गए होश, Video देखकर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

चंद सेकंड की कीमत क्या होती है इस Video में पता चलता है, वीडियो का अंत हैरान देगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।