1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी बुद्धि लगाने वाले इस भाई को मेरा प्रणाम है, वायरल Video आपका भी दिमाग घूमा देगा

ऐसी बुद्धि लगाने वाले इस भाई को मेरा प्रणाम है, वायरल Video आपका भी दिमाग घूमा देगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2026 09:57 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 09:57 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो कुछ भी नजर आएगा, उसे देखने के बाद आप या तो अपना माथा पकड़ या फिर हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/AAMINMAGIC

हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलग-अलग ऐप भी हैं जहां लोग दिन में कुछ देर तो बिताते भी हैं। आप भी सोशल मीडिया पर कुछ देर एक्टिव रहते ही होंगे। ऑफिस जाते हुए, घर में खाली बैठे हुए या फिर रात को सोने से पहले आप भी सोशल मीडिया पर कुछ देर स्क्रोलिंग करते होंगे और उस दौरान आप तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे। इस दौरान आपकी फीड पर कुछ वायरल वीडियो भी आते होंगे जो या तो हंसाते होंगे या फिर हैरान करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ ऐसा ही करेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक वाशिंग मशीन नजर आ रही है। उस मशीन की हालत देखकर लग रहा है कि उसकी जिंदगी पूरी हो चुकी है लेकिन उसे हटाने की जगह उसका मालिक उसका अलग ही यूज कर रहा है। वीडियो में दिखता है कि शख्स उसमें पानी डालता है, इसके बाद सर्फ डालता है और फिर उसे चालू कर देता है। मतलब वो वाशिंग मशीन का यूज कपड़े धोने की जगह बर्तन धोने के लिए कर रहा है और अंत में अंगूठा दिखा उसे बेस्ट बता रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपन अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aaminmagic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 36 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल का बंदा था। दूसरे यूजर ने लिखा- धुले बर्तन कौन धोता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसलिए ये वाशिंग मशीन है, क्लॉथ वाशिंग मशीन नहीं। वही बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस चोर की बदकिस्मती तो देखो, बिना चोरी भाग रहा था मगर फिर भी फंस गया, देखें Video

इससे ज्यादा मासूम बच्चा कोई और नहीं हो सकता, होमवर्क देखने के बाद आप भी यही कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।