1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस चोर की बदकिस्मती तो देखो, बिना चोरी भाग रहा था मगर फिर भी फंस गया, देखें Video

इस चोर की बदकिस्मती तो देखो, बिना चोरी भाग रहा था मगर फिर भी फंस गया, देखें Video

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2026 09:40 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 09:40 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग चोर नजर आ रहा है और उसकी हालत देखने के बाद आपको उसकी किस्मत पर हंसी भी आएगी। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ग्रिल में फंसा हुआ चोर- India TV Hindi
ग्रिल में फंसा हुआ चोर Image Source : REPORTER INPUT

चोर हमेशा इस तलाश में रहते हैं कि उन्हें कोई खाली घर मिल जाए और वो वहां जाकर हाथ साफ कर लें। अब कई बार चोरों को खाली घर भी मिल जाता है और वो उसके अंदर जाकर चोरी करके निकल भी जाते हैं मगर कुछ चोर ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत बड़ी खराब होती है। ऐसे कई सारे मामले सामने आए हैं जिसमें चोर ऐसी हालत में पकड़ा गया है जिसकी उम्मीद न तो उसने की होती है और न ही उसे पकड़ने वालों को होती है। आपने अगर ऐसा कोई अनोखा मामला नहीं सुना है तो फिर आज आपको एक ऐसा ही अनोखा मामला बताते हैं जिसका वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक घर नजर आ रहा है जिसके मेन डोर पर दो-दो ताले लगे हुए हैं। वहीं दीवार पर और दरवाजे पर नुकीले लोहे भी लगे हुए हैं और बचे हुए एरिया को भी ग्रिल से कवर किया हुआ है। वहीं बीच में थोड़ी सी जगह बची है जहां एक शख्स फंसा हुआ नजर आ रहा है और वो वहां से निकलने की कोशिश कर रहा है। आइए अब आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल एक परिवार अपने घर पर ताला लगाकर कहीं घूमने के लिए गया था। अब एक नाबालिग चोर ने घर पर ताला लगा देखा तो वो उसे चोरी करने का अच्छा मौका दिखा और वो चोरी करने के लिए घर में घुस गया। मगर गली में लोगों की आवाजाही के कारण वो चोरी किए बिना ही वहां से भागने लगा लेकिन उसकी किस्मत इतनी खराब थी कि घर से निकलते समय वो लोहे की ग्रिल में फंस गया। वो फंस गया और कुछ ही देर में वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस उस चोर को थाने ले गई। मगर परिवार ने चोरी न होने के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल करा कर नाबालिग चोर को हिदायत देकर छोड़ दिया। आपको बता दें कि यह मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र का है।

(गाजियाबाद से ज़ुबैर अख्तर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

इससे ज्यादा मासूम बच्चा कोई और नहीं हो सकता, होमवर्क देखने के बाद आप भी यही कहेंगे

आज तो बड़ा मैटर हो गया है यहां, चूहों का ऐसा Video नहीं देखा होगा आपने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।