सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हंसी-मजाक के खूब सारे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें कुछ स्क्रिप्टेड तो कुछ असली होते हैं लेकिन इन वीडियो के अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिखते हैं जो लोगों को हैरान भी करता है और उन्हें सावधान भी करता है। ऐसे वीडियो कम वायरल होते हैं मगर जब भी होते हैं, लोगों को सीख देकर जाते हैं कि वो ऐसी गलतियां या फिर लापरवाही न करें। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो भी कुछ ऐसा ही है। वीडियो में देखने को मिलेगा कि छोटी सी लापरवाही किस तरह भारी पड़ सकती है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि र के अंदर डाइनिंग टेबल पर शायद आरती की थाली रखी हुई है। एक लड़की वहीं पास में कुछ काम से जाती है मगर उस थाली को दूर नहीं करती है। उसे लगता है कि थाली के वहां होने से क्या ही होगा मगर तभी उसके बाल उस थाली में जलते दिए के संपर्क में आ जाता है। राहत की बात यह है कि बाल में जब आग लगती है तो तुरंत उसे पता चल जाता है और वो तुरंत उसे बुझा देती है वरना बाल ज्यादा जल सकते थे या फिर कुछ और भी बुरा हो सकता था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'लापरवाही और उसके परिणाम का सटीक उदाहरण।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये भाई पान खिला रहा है या मुंह की आरती उतार रहा है, वायरल Video देख हंसी आ जाएगी
ऐसा समधी मिलन जिंदगी में आज पहली बार देखा है, Video जरा आप भी देखिए