1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्चे ने तो समाज की सच्चाई बता दी, Video देख आप खुद करेंगे शेयर

इस बच्चे ने तो समाज की सच्चाई बता दी, Video देख आप खुद करेंगे शेयर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 28, 2026 08:30 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 08:30 am IST

एक लड़के ने ऐसा वीडियो बनाया जो आपके दिल को छू लेगा और वीडियो देखने के बाद आप खुद उसे कई लोगों को शेयर करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में उसने ऐसा क्या बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@FEARLESS_MEMEZ

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाता है। लोग अपने काम से फ्री होने के बाद या फिर सोने से पहले सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगा ही लेते हैं और आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते होंगे। वहां आप तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे और उन्हें देखने के बाद आप उसके मुताबिक अपनी प्रतिक्रिया भी देते होंगे। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो दिल को छू लेते हैं और वो लंबे समय तक याद रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वीडियो में लड़ने के ऐसा क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का अपने दोस्त के साथ खड़ा है और बोलता है, 'समाज को सब पता है। कौन किसके साथ घूम रहा है, कौन किससे मिल रहा है, किसकी बहू कहां जा रही है, किसके बेटे का कहां लफड़ा है, ये सब समाज को पता है। मगर किसके घर आज खाना नहीं बना, ये समाज को नहीं पता है। कौन अपने बाप की दवाई का इंतजाम नहीं कर पाया, ये समाज को नहीं पता है। किसकी बेटी की गरीबी के कारण पढ़ाई छूट गई, ये समाज को नहीं पता।' आगे वो बोलता है, 'सच में हमें दर्द से नहीं, खबरों से लगाव है। किसी के काम नहीं आ सकते तो किसी की कहानी भी मत बनाओ।' इस पर उसका दोस्त बोलता है कि सही बात है यार।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Fearless_Memez नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'समाज को सब पता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये वीडियो भारत के हर कोने तक पहुंचाना है, जनता की आंखें ऐसे ही खुलेंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- समाज को इन सब से क्या लेना देना, समाज को तो बस दूसरों के ऊपर बेमतलब नजर रखने से फुर्सत नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जीवन में सफल होने के लिए लड़के ने बनाए कुछ नियम, एक के कारण Video वायरल

AC एक और कमरे दो; शख्स ने दौड़ाया दिमाग और जुगाड़ हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।