1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रब ने बना दी जोड़ी! मुंगेर के लड़के की दीवानी हुई फिलीपींस की लड़की, फेसबुक से हुआ प्यार; मंदिर में रचाई शादी

रब ने बना दी जोड़ी! मुंगेर के लड़के की दीवानी हुई फिलीपींस की लड़की, फेसबुक से हुआ प्यार; मंदिर में रचाई शादी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 27, 2026 04:29 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 07:01 pm IST

बिहार के मुंगेर जिले के एक लड़के से फिलीपींस की लड़की ने शादी रचाई है। दोनों के बीच 9 साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों ने मुंगेर के एक मंदिर में शादी रचाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलीपींस की लड़की ने मुंगेर के लड़के से की शादी। - India TV Hindi
फिलीपींस की लड़की ने मुंगेर के लड़के से की शादी। Image Source : REPORTER INPUT

कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। यह बात सच होती भी दिखाई दे रही है। बिहार के मुंगेर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के एक युवक ने फिलीपींस की एक लड़की से शादी रचाई, जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को दिल दिया और फिर बात शादी तक आ पहुंची। लड़की फिलीपींस ने मुंगेर पहुंची और यहां दोनों ने एक मंदिर में शादी रचाई। उसने पति का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। वहीं इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। 

9 साल पहले फेसबुक से हुई थी दोस्ती

दरअसल, बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज निवासी ऋषि कुमार, पेशे से भागलपुर में एशियन पेंट्स में इंजीनियर हैं। उनकी दोस्ती करीब 9 साल पहले फेसबुक के जरिए फिलीपींस की सारा से हुई थी। दोनों की दोस्ती चैटिंग से शुरू हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इसके बाद सारा फिलीपींस से भारत पहुंची। मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित ऐतिहासिक पंचवदन मंदिर में दोनों ने महादेव को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। 

मुंगेर के मंदिर में दोनों ने रचाई शादी

ऋषि ने बताया कि उनके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में शादी की थी, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भी अपनी विदेशी दुल्हनिया के साथ यहां सात जन्मों के बंधन में बंधने का निर्णय लिया। शादी के दौरान सारा पूरी तरह भारतीय लिबास में नजर आईं और उन्होंने यहां की परंपराओं का खूब आनंद लिया। वरमाला के बाद उन्होंने भारतीय संस्कृति का मान रखते हुए अपने पति ऋषि के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। सारा भारत के रहन-सहन और यहां की संस्कृति से इतनी प्रभावित हैं कि उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ झलक रही थी। वहीं इस शादी से ऋषि के परिवार में उत्सव का माहौल है। (इनपुट- इम्तियाज खान)

यह भी पढ़ें-

लद्दाख में पांच नए जिलों की घोषणा, अब दो की जगह होंगे सात जिले; LG ने किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।