आज के समय में एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोगों के बनाए हुए वीडियो पोस्ट और वायरल होते है, वहीं दूसरी तरफ कई बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चीजें भी वायरल हो जाती हैं। अकसर कहीं न कहीं पर चोरी करते हुए चोरों के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी किसी गली में बाइक की चोरी करते हुए तो कभी गाड़ी चोरी करते हुए चोरों के वीडियो वायरल हुए हैं। अब एक ऐसे चोर का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक मंदिर में चोरी करता हुआ नजर आता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
चोर ने मंदिर के दान-पेटी से चुराए पैसे
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चोर मंदिर में घुस गया है और वो वहां पर रखे दान-पेटी के ताले को तोड़ने की कोशिश करता है। वो दान-पेटी को जमीन पर रखता है और किसी लोहे के रॉड से उसके ताले को तोड़ता है। इसके बाद वो उसमें रखे पैसे को निकालकर अपनी जेब में रख लेता है। इस दौरान उसने ग्लव्स भी पहने हुए थे ताकि उसके हाथों के निशान न आए मगर उसने चेहरा नहीं ढका हुआ था और शायद उसे कैमरे का भी अंदाजा नहीं था। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में दावा किया गया है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है जहां एक आदमी मंदिर के दान-पेटी से पैसे चुराते हुए कैमरे में कैद हो गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कमेंट में अमरोहा पुलिस ने भी जवाब दिया है। अमरोहा पुलिस ने कमेंट में लिखा है, 'प्रकरण के सम्बंध में थाना अमरोहा देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया है। शीघ्र घटना का अनावरण किया जायेगा। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। कानून एंव शांति व्यवस्था सामान्य है।'
ये भी पढ़ें-
इसका बॉडी बनाने का तरीका कुछ ज्यादा ही कैजुअल है, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे
इस भाई को कोई तो रोक लो, जिम में मेहनत करते लड़के का Video आप भी यह कहोगे