चोरी हुआ जीरा दो व्यापारियों का था, जिन्होंने भंडार गायब होने का पता चलने के बाद 4 जनवरी को उनावा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चोरी के दौरान पकड़े गए चोर अजगर खान ने पिटाई का आरोप लगाते हुए उल्टा लोगों पर FIR दर्ज करा दी है। चोर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने BNS की धारा 118(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरत में उद्योगपति के घर हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें वह चाबी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश करता हुआ दिख रहा है। इतना ही नहीं वह बिस्तर पर बैठकर आराम से अलमारियों का सामान खंगालता है और फिर नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने 'जूतों की चोरी का एक केस सुलझा दिया है। पुलिस ने सरकारी शिक्षक के जूतों को बरामद कर के उन्हें सौंप दिया है। आइए जानते हैं इस अनोखे मामले के लिए।
ग्रेटर नोएडा में एक मंदिर में दो चोरों ने मंदिर के घंटे और ज्योति चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जाते समय चोर हाथ जोड़कर भी गए।
साल 1977 में 7.65 रुपये की चोरी हुई थी। तभी ये मामला कोर्ट में पहुंचा था। आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। वहीं, अब जाकर कोर्ट ने 50 साल बाद 7.65 रुपये की चोरी का मामला बंद कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के भदोही में 25 वर्षीय युवक निहाल अली को अपनी 80 साल की दादी के 10 लाख रुपये से ज्यादा के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने गहने बेचने से मिले पैसे नशे और ऐशो-आराम के लिए खर्च कर दिए थे।
बिजनौर के नजीबाबाद के मेन बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जब दुकानदारों ने आपस में चर्चा कर अपने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी कैमरों में जो तस्वीरें सामने आईं, उसने सभी को चौंका दिया।
मुंबई में टीवी प्रोड्यूसर अभिमन्यु सिंह के घर करोड़ों रूपये के गहनों और कैश की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है और आदतन चोर को गिरफ्तार किया है।
एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर मंदिर के दान-पेटी से पैसा चुराते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला कहां का बताया जा रहा है।
गुजरात में महिलाओं के गले से सोने की चेन चुराने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं धार्मिक स्थलों पर जाकर वारदात को अंजाम देती थी।
बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस मे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में कैद दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद गोपालगंज पुलिस को सफलता मिली है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने मंदिरों से पीतल की घंटियां चोरी करने वाले ताज मोहम्मद गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 96 चोरी की घंटियां, पीतल का इंगोट और अवैध हथियार बरामद किए गए। गिरोह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।
मरीन ड्राइव इलाके में बुजुर्ग महिला घर में काम करने वाली नौकरानी ने लालच में आकर 3.57 करोड़ की ज्वेलरी पार कर दी। मुंबई पुलिस ने 8 महीने की लंबी जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक कपड़ा शोरूम पर धावा बोल दिया। दिलचस्प बात ये है कि चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते वक्त अपनी शॉल का इस्तेमाल किया ताकि कोई उन्हें चोरी करते वक्त देख न सके। लेकिन उनकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी की कोशिश करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विधानसभा के आसपास हाई लेवल सिक्योरिटी है। इसके बावजूद चोरी की कोशिश ने विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महाराष्ट्र में मंत्रालय से 'महात्मा फुले डॉक्यूमेंट्री' की फाइल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली है।
बैंक केै एटीएम की चोरी की एक बड़ी ही हैरान करने वाली वारदात सामने आई। चोर एटीएम को ठेले पर लादकर ले गए हैं। जब चोर ये करतूत करने जा रहे थे तब का Video भी सामने आया है।
दिल्ली के कृष्णा नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक स्टाफ मेंबर को CCTV में एक मरी हुई बुज़ुर्ग महिला के शरीर से गहने चुराते हुए पकड़ा गया।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल की केबिन से हथियार और जिन्दा कारतूस चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़