1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर महीने खरीदती थीं सोना, YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने घर में कर दी सेंधमारी; ₹1 करोड़ के गहने और कैश ले उड़े

हर महीने खरीदती थीं सोना, YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने घर में कर दी सेंधमारी; ₹1 करोड़ के गहने और कैश ले उड़े

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 25, 2026 09:52 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 10:36 pm IST

तमिलनाडु की फेमस यूट्यूबर मधुमिता एक बड़ी चोरी की घटना के कारण चर्चा में हैं। चोरों ने उनके घर से 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के गहने और भारी मात्रा में नकदी उड़ा ली। यह घटना उस वीडियो को शेयर करने के कुछ दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने अपने घर में रखे भारी सोने के गहनों और पैसों की गड्डियों को दिखाया था।

मधुमिता अपने घर में...- India TV Hindi
मधुमिता अपने घर में रखी दौलत और लक्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर वीडियो बनाती थी। Image Source : REPORTER INPUT

तमिलनाडु के कन्याकुमारी की एक फेमस यूट्यूबर मधुमिता, जिसने सोशल मीडिया पर अपनी धन दौलत को खूब दिखाया, उसके घर चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मधुमिता के घर से चोरों ने तकरीबन 900 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। चोरी के गहनों की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यूट्यूबर मधुमिता, जो खुद हर महीने सोना खरीदने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले वीडियो पोस्ट करती थीं, उनके घर चोरी की वारदात चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज के जरिए अपनी सम्पत्ति को दिखाना उनके लिए भारी पड़ गया। इससे पहले एक और महिला इन्फ्लुएंसर के घर चोरी की अजीबोगरीब वारदात सामने आई थी। रचना गुर्जर को सोने चांदी के जेवरात और पैसे दिखाना भारी पड़ गया था। रील डालने के बाद रात में आए चोरों ने सोना-चांदी और कैश पर हाथ साफ कर दिया था।

शॉपिंग करने गई थीं मधुमिता, चोरों ने घर में कर दी सेंधमारी

मधुमिता अपने पति विनोदकुमार और बच्चे के साथ कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल के पास थम्माथु कोनम इलाके में VIP गार्डन में रहती हैं। घटना वाले दिन वह शॉपिंग के लिए बाहर गई थीं। जब देर रात को घर लौटीं तो उनके घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर बने सीक्रेट लॉकर की जांच करने पर पता चला कि वहां रखे लगभग 118 तोला सोने के गहने और नकदी चोरी हो गए थे। मधुमिता ने तुरंत राजक्कमंगलम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

यूट्यूबर को सोना दिखाना महंगा पड़ा।
Image Source : REPORTER INPUTयूट्यूबर को सोना दिखाना महंगा पड़ा।

सोशल मीडिया पर दिखावा बना मुसीबत

बता दें कि चोरी की यह घटना मधुमिता द्वारा अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने घर के पूजा कक्ष में रखे भारी सोने के गहनों और पैसों की गड्डियों का वीडियो शेयर करने के कुछ ही दिनों बाद हुई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जिला पुलिस अधीक्षक अनसुर नागर के आदेश पर चोरों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। चोरी की जगह से फिंगरप्रिंट इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है और जांच तेज कर दी गई है। चोरी हुए गहनों और कैश की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। इलाके से CCTV फुटेज इकट्ठा करने और मोबाइल टावर डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें-

दुर्गा मंदिर की मूर्ति से लाखों के गहने चोरी, शरारती चोरों ने वारदात से पहले घरों के दरवाजे रस्सी से बांधे

मंत्री के घर के पास एक ही रात 5 घरों में चोरी, CCTV और गार्ड के बावजूद हुई वारदात, चार पुलिस के शिकंजे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।