1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: रचना गुर्जर ने रील बनाकर दिखाया सोना, चांदी और कैश, रात में आए चोरों ने कर दिया पार, अब पुलिस से लगाई गुहार

VIDEO: रचना गुर्जर ने रील बनाकर दिखाया सोना, चांदी और कैश, रात में आए चोरों ने कर दिया पार, अब पुलिस से लगाई गुहार

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 08, 2026 11:52 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 12:06 pm IST

महिला ने अपने पति के साथ सोने, चांदी और कैश के साथ एक वीडियो बनाई थी। इसे रील के रूप पर सोशल मीडिया पर डाला था। रील वायरल होने पर महिला के घर से जेवरात और कैश चोरी हो गए।

महिला के घर पर चोरी- India TV Hindi
महिला के घर पर चोरी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से चोरी की अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। जहां सोशल मीडिया पर सोने चांदी के जेवरात और पैसे दिखाना एक महिला इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा सोने चांदी और लग्जरी गाड़ी के साथ एक रील डालने के कुछ दिन बाद उसके घर में चोरी हो गई। 

रचना गुर्जर के घर पर चोरी

चोरी की ये वारदात शिवपुरी जिले के मोहनी गांव में हुई है। यहां की रहने वाली रचना गुर्जर के घर चोरी की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई चोरी की वारदात से हैरान है। 

सीढ़ी की सहायता से अंदर आए चोर

चोरों ने घर की दीवार पर लगे तारों को काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। चोर सीढ़ी की मदद से अंदर आए और वारदात को अंजाम देकर सीढ़ी की सहायता से ही बाहर भी चले गए।

घर पर सो रहे परिजनों के दरवाजों को चोरों ने किया बंद

सबसे हैरानी की बात ये कि चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने घर में सो रहे परिजनों को कमरे के अंदर की बंद कर दिया। जब परिजन सो रहे थे तो चोरों ने कमरे के दरवाजे को बाहर की तरफ से बंद कर दिया और बेखौफ होकर रात में सोने, चांदी और कैश की चोरी की।

सीसीटीवी कैमरा को डंडे की मदद से किया ऊपर

चोरों ने सीढ़ी की मदद से तार काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को डंडे की मदद से ऊपर की तरफ कर दिया। घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसे सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

8 लाख के सोने, चांदी और कैश चोरी

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उनके 8 लाख के सोने, चांदी और कैश चोरी हुआ है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

पुलिस के पास पहुंची रचना गुर्जर

घर में चोरी की वारदात के बाद अब रचना गुर्जर ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। रचना गुर्जर ने पुलिस से मांग की है कि मेरा सारा चोरी का सामान वापस दिलाय जाए। साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया जाए। 

शिवपुरी से केके दुबे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर इलाके से STF ने किया अरेस्ट, विदेश भागने के फिराक में था

INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक, 23 पार्टियों के नेता जुटेंगे, केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति बनाएगा विपक्ष

 

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।