1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर इलाके से STF ने किया अरेस्ट, विदेश भागने के फिराक में था

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर इलाके से STF ने किया अरेस्ट, विदेश भागने के फिराक में था

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 08, 2026 10:52 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 12:01 pm IST

तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद से ही जहांगीर खान फरार चल रहा था।

जहांगीर खान- India TV Hindi
जहांगीर खान Image Source : INSTAGRAM/JAHANGIR KHAN

फालता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस की STF ने गिरफ्तार किया है। उन्हें आज सुबह नेपाल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। काफी दिनों से फरार रहने के बाद जहांगीर खान को गिरफ्तार किया गया है।

जहांगीर खान पर लगे थे कई आरोप

बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद से जहांगीर फरार था। उसकी तलाश जारी थी। आखिरकार आज एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चुनाव से पहले एसआईआर के समय से ही जहांगीर खान पर कई आरोप लगे थे। उन पर बीएलओ को प्रभावित करने और मृतकों के नाम सूची में जोड़ने का आरोप था।

लोगों को धमकाने का भी आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने स्वयं उनके खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद चुनाव से पहले इलाके में धमकाने के आरोप भी लगे। आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुठभेड़ विशेषज्ञ अजय पाल शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में डुंडी पुलिस स्टेशन भेजा था।

EVM मशीन पर चिपकाए गए टेप

फालता विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान क्षेत्र में कई धांधलियां सामने आईं थी। वोटिंग के बीच ही कई ईवीएम पर सेलोटेप चिपका दिए गए थे। इसका आरोप जहांगीर पर लगा था। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने फालता में दोबारा चुनाव की घोषणा की थी। 

बंगाल में टीएमसी की हार के बाद फरार था जहांगीर

बंगाल में 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 21 मई तक जहांगीर पूरी तरह से 'गायब' हो चुका था। उसने चुनाव से ठीक दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था। तब से वह फरार था। 

नेपाल के रास्ते विदेश भागने के था फिराक में

जहांगीर खान ने कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन राज्य ने भी उस सुरक्षा को वापस लेने के लिए आवेदन दिया था। इन सब उथल-पुथल के बाद जहांगीर खान ने नेपाल के रास्ते विदेश भागने की योजना बनाई थी। वह इस योजना में भी विफल रहा।

अन्य TMC नेताओं की हो रही गिरफ्तारी

बता दें कि बंगाल में बीजेपी की सरकार के आने के बाद से कई टीएमसी नेताओं गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस की टीम टीएमसी नेताओं पर लगे आरोपों की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। कई टीएमसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है।

ये भी पढ़ें: 

गिलहरी, अजगर, गिरगिट और इगुआना... मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकले 29 विदेशी जंगली जानवर, मचा हड़कंप

INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक, 23 पार्टियों के नेता जुटेंगे, केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति बनाएगा विपक्ष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।