1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गिलहरी, अजगर, गिरगिट और इगुआना... मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकले 29 विदेशी जंगली जानवर, मचा हड़कंप

गिलहरी, अजगर, गिरगिट और इगुआना... मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकले 29 विदेशी जंगली जानवर, मचा हड़कंप

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 08, 2026 10:11 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 10:30 am IST

यात्री के बैग से इतनी ज्यादा संख्या में विदेशी जंगली जानवर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यात्री बैंकाक से मुंबई लौटा हुआ था। यात्री के बाकी सामान की भी सही से जांच की गई।

यात्री के बैग से निकले...- India TV Hindi
यात्री के बैग से निकले विदेशी जंगली जानवर Image Source : REPORTER INPUT

बैंकॉक से मुंबई लौट रहे एक भारतीय यात्री को रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई कस्टम्स ने रोका। उसके पास से 29 विदेशी (एक्जॉटिक) वन्यजीव बरामद किए गए। वन्यजीवों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार और उन्हें स्थिर करने के लिए RAWW (रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर) की टीम को WCCB (वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) और वन विभाग के समन्वय से बुलाया गया।

यात्री को लिया गया हिरासत में

प्रारंभिक जांच में गिब्बन सहित कई विदेशी प्रजातियों के वन्यजीव पाए गए। अधिकारियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वन्यजीवों की तस्करी के इस मामले में संबंधित कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एयरपोर्ट पर जब्त किए गए जंगली जानवर
Image Source : REPORTER INPUTएयरपोर्ट पर जब्त किए गए जंगली जानवर

गिब्बन, मेलानिस्टिक स्क्विरल और बॉल पाइथन

बता दें जब्त किए गए वन्यजीवों में गिब्बन, मेलानिस्टिक स्क्विरल (काली गिलहरी), बॉल पाइथन और इगुआना जैसी विदेशी प्रजातियां शामिल हैं। इन्हें बैग के अंदर छिपाकर अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था।

डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जब्त किए गए इन वन्यजीवों को उस देश में वापस भेजा जाएगा, जहां से इनकी तस्करी कर लाई गई थी।

इन प्रजातियों की होती है अवैध तस्करी

भारत में विदेशी वन्यजीवों को पालतू जानवर के रूप में रखने की काफी मांग है। इसी वजह से कुछ लोग विदेशों से इन प्रजातियों की अवैध तस्करी करते हैं। तस्करी के दौरान इन जानवरों को सूटकेसों में गलत तरीके से पैक किया जाता है, जिससे सदमे, दम घुटने या अन्य कारणों से कई बार उनकी रास्ते में भी मौत हो जाती है।

एयरपोर्ट पर जब्त किए गए जंगली जानवर
Image Source : REPORTER INPUTएयरपोर्ट पर जब्त किए गए जंगली जानवर

क्या इसके पीछे है किसी बड़े गैंग का हाथ

वहीं, अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि यात्री इतनी बड़ीं संख्या में विदेशी जंगली जानवरों की तस्करी क्यों कर रहा था। क्या इसके पीछे किसी बड़े गैंग का हाथ है। या वह अपने स्तर पर ही इन विदेशी जंगली जानवरों को बेचने वाला था। कस्टम और सुरक्षा अधिकारी इन्हीं एंगल पर पूछताछ कर रहे हैं।

इसके पहले भी आ चुके ऐसे मामले

इसके पहले भी कई यात्रियों को विदेशी वन्यजीवों की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। इसमें दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बेंगलुरु एयरपोर्ट में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कस्टम और सुरक्षा अधिकारियों की टीम संबंधित यात्रियों और संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करती है।

ये भी पढ़ें: 

क्या आज गिरफ्तार होंगे फैजल खान? अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं खान सर, कोर्ट में है अहम सुनवाई

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में सबसे ज्यादा 11 लाख पहुंचे तीर्थयात्री, स्वास्थ्य बिगड़ने से 161 ने गंवाई जान

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।