1. Hindi News
  2. बिहार
  3. फैजल खान ने दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका, कोर्ट में कल होनी है सुनवाई, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

फैजल खान ने दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका, कोर्ट में कल होनी है सुनवाई, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 08, 2026 06:41 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 12:42 pm IST

पटना फायरिंग विवाद में खान सर ने वकील के माध्यम से आज पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। दूसरी ओर आज रौशन सर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई हो रही है।

फैजल खान उर्फ खान सर- India TV Hindi
फैजल खान उर्फ खान सर Image Source : PTI-FILE PHOTO

आज पटना कोचिंग फायरिंग मामले में सबकी नजर कोर्ट की कार्यवाही पर बनी हुई। फैजल खान उर्फ खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है। खान सर के वकील ने ये याचिका दायर की है। अग्रिम जमानत याचिका पर कल सुनवाई होनी है। इसके अलावा रौशन सर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई कोर्ट में हो रही है।

खान सर की गिरफ्तारी की मांग

देखना होगा कि रौशन सर बाहर आएंगे या अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। वहीं, खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो रही है। हालांकि, रौशन सर के छात्रों ने आज प्रदर्शन की कॉल दी है। उनकी मांग है कि खान सर को गिरफ्तार किया जाए और रौशन सर बाहर आएं।
 

आर्म्स एक्ट के तहत हुई FIR

 
गोलीकांड मामले में खान सर पर FIR दर्ज है। वो भी हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर हुई है। खान सर फरार हैं, इसलिए गिरफ्तारी का खतरा तो बना ही हुआ है। तीसरा खतरा खान ग्लोबल सेंटर के सील होने का मंडरा रहा है।
 
  1. आर्म्स एक्ट के तहत गोलीकांड में FIR दर्ज                
  2.  गिरफ्तारी का खतरा        
  3. कोचिंग सेंटर हो सकता है सील

सरेंडर करने को तैयार नहीं खान सर 

यानि कुल मिलाकर खान सर बुरे फंसे हैं। इसलिए तीन दिन से फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है लेकिन खान सर हैं कि सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि आज उम्मीद है कि तीन दिन से फरार खान सर सबके सामने आएंगे। कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे और मामले पर अपना पक्ष रखेंगे।
 

 अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं खान सर

पटना फायरिंग विवाद में खान सर आज पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। दूसरी ओर आज रौशन सर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। खान सर के सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर भी कोर्ट आज ही सुनवाई करेगा।

फैजल खान की गिरफ्तारी की उठी मांग

इस पूरे मामले को लेकर खान सर के खिलाफ अब रौशन आनंद की टीम ने भी मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ ज्ञान बिन्दु कोचिंग के छात्रों ने फैजल खान की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की है। छात्र रौशन आनंद सर का मुखौटा पहने दिखे। तो दूसरी ओर ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। साफ-साफ चेतावनी दी गई कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की तैयारी पटना के गांधी मैदान में कर ली गई है।

ये भी पढ़ें: 

खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी की जांच, नियमों की हुई अनदेखी; 15 जून तक का अल्टीमेटम

रसोई गैस के दाम बढ़े, ₹29 महंगा हुआ 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर, तीन महीने में 89 रुपये बढ़ीं कीमतें

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।