1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो सगे भाइयों ने मां और बहन के साथ मिलकर 10 किलो सोना चुराया, लाखों की नकदी भी की साफ, सभी गिरफ्तार

दो सगे भाइयों ने मां और बहन के साथ मिलकर 10 किलो सोना चुराया, लाखों की नकदी भी की साफ, सभी गिरफ्तार

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 15, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 05:03 pm IST

पुलिस की टीम ने मथुरा में करोड़ों की चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए ज्वेलर्स के माल और नकदी की भी बरामद कर ली गई है।

सभी चारों गिरफ्तार- India TV Hindi
सभी चारों गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना कोसीकलां क्षेत्र में ज्वेलर्स के घर से हुई करीब 10 किलो सोना और लाखों रुपये की नकदी चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई, उनकी मां और बहन शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना, ज्वेलरी और नकदी बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

ज्वेलर्स के घर में हुई करोड़ों की चोरी

कोसीकलां में ज्वेलर्स के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले के जल्द खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया था। एडीजी आगरा एसके भगत, डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय और एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जांच का आधार बनाया गया। पुलिस की लगातार जांच के बाद संदिग्धों की पहचान हुई और टीमों ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो सगे भाइयों और मां-बहन ने की चोरी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर दो सगे भाइयों ने अपनी मां और बहन के सहयोग से चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्यों की भूमिका को लेकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है।

सोना और नकदी बरामद की

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए ज्वेलर्स के माल और नकदी की बरामदगी भी की है। बरामदगी में सोना और आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, बरामद माल की सही मात्रा, कीमत और वारदात में आरोपियों की भूमिका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का विस्तृत खुलासा पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया है।

पुलिस ने ली राहत की सांस

इस बड़ी चोरी के खुलासे से जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं, घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। ज्वेलर्स के घर से इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी चोरी होने के बाद पुलिस के सामने इसे जल्द सुलझाने की चुनौती थी। पुलिस टीमों की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले तक पहुंचने में सफलता मिली।

आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए एक ही परिवार के चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अब मामले में बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मोहन श्याम की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

EMI नहीं भरी तो मजदूर को बनाया बंधक, पीटा फिर शरीर से निकलवाया खून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।