1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चोर ने एंग्री यंग मैन की तरह फिल्मी अंदाज में मारी एंट्री, छत फाड़कर ऐसे कूदा, वीडियो देख चौंक जाएंगे

चोर ने एंग्री यंग मैन की तरह फिल्मी अंदाज में मारी एंट्री, छत फाड़कर ऐसे कूदा, वीडियो देख चौंक जाएंगे

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 16, 2025 09:00 am IST,  Updated : Oct 16, 2025 09:00 am IST

देहरादून के नगर निगम कार्यालय में रात के वक्त चोरी करने के लिए एक चोर ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चोर ऑफिस का छत फाड़कर ऐसे घुसा-देखें वीडियो...

छत फाड़कर कूदा चोर- India TV Hindi
छत फाड़कर कूदा चोर Image Source : REPORTER

देहरादून में एक चोर ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। चोर की हिम्मत की दाद देनी होगी क्योंकि उसने फिल्मी हीरो की तरह एंग्री यंग मैन की तरह एंट्री मारी और नगर निगम की छत फाड़कर चोरी करने ऑफिस के कमरे में घुस गया। लेकिन चोर की किस्मत खराब थी क्योंकि उसकी पूरी हरकत  CCTV में कैद हो गई। चोर की हरकत और इसकी इस जोरदार एंट्री ने देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खडे कर दिए हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि कहीं चोर किसी अहम दस्तावेज को चुराने की तो कोशिश नहीं कर रहा था। नगर निगम अब इस मामले की जांच करने में जुटा हुआ है। 

घटना रविवार की रात की है, जहां  दिनदहाड़े निगम परिसर में एक अज्ञात चोर के छत के रास्ते घुस जाने की बात पता चलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर गैलरी से होकर सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा था। वहां से रोशनदान का शीशा तोड़कर भूमि अनुभाग के अधिकारी कक्ष में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर फाल्स सीलिंग तोड़ते समय नीचे गिर गया और घबराकर वहां से भाग निकला। हालांकि वह किसी कीमती सामान की चोरी नहीं कर सका, लेकिन कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है।

देखें वीडियो

सोमवार की सुबह जब कार्यालय खुला तो देखा गया फाल्स सीलिंग टूटी थी, कंप्यूटर व यूपीएस क्षतिग्रस्त हुए थे। निगम कर्मचारी ये देखकर हैरान थे कि ये सब कैसे हुआ, किसने किया। उन्होंने बताया कि जब कमरा खोला तो देखा कि भूमि अनुभाग के कक्ष में फाल्स सीलिंग टूटी पड़ी है। दो कंप्यूटरों और यूपीएस को भी नुकसान पहुंचा है। जब सीसीटीवी खंगाली गई तो पता चला कि कोई शातिर चोर ने इसे अंजाम दिया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

(देहरादून से हिमांशु की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत