1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई एक और जुगाड़ हो गया वायरल, गर्मी के बीच शख्स ने दौड़ाया दिमाग, आप भी देखिए

लो भाई एक और जुगाड़ हो गया वायरल, गर्मी के बीच शख्स ने दौड़ाया दिमाग, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 26, 2026 09:55 am IST,  Updated : Apr 26, 2026 09:55 am IST

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMTRUEINDIA1

हमारे देश में आप जहां चले जाइए, वहां आपको जुगाड़ करने वाले देखने को मिल ही जाएंगे। वैसे छोटे-मोटे जुगाड़ तो हर कोई करता ही है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनोखे जुगाड़ करते हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल भी होते रहते हैं और अब तो गर्मियों का मौसम आ गया है, अब आप देखिएगा कि सोशल मीडिया पर गर्मी से बचने के लिए कैसे-कैसे जुगाड़ देखने को मिलेंगे। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें भी गर्मी से सस्ते में खुद को राहत दिलाने का जुगाड़ है। आइए आपको उस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गर्मी से बचने का जुगाड़ है। सस्ते में गर्मी से खुद को राहत दिलाने के लिए एक आदमी ने गजब का दिमाग लगाया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर स्टैंड फैन लगा हुआ है और उसके आगे एक तौलिया लटका हुआ है। वो तौलिया गीला है तो हवा उससे होकर ठंडी आएगी। अब तौलिया जल्दी सुख न जाए, इसके लिए भी जुगाड़ किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वहीं पास में एक बोतल टांगा हुआ है जिसमें पानी भरा है और ड्रिप सेट में जो पाइप होता है, उससे होते हुए वो पानी तौलिए पर गिर रहा है ताकि तौलिया लंबे समय तक गीला रहे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @imTrueIndia1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और दूसरे भी कई लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ये देसी जुगाड़ है, दिमाग तो सही जगह पर लगाया है इन्होंने। दूसरे यूजर ने लिखा- AC अल्ट्रा प्रो मैक्स, क्या जुगाड़ है बंदे का, कमाल कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई साहब को ऑस्कर अवार्ड दिया जाना चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कैमरामैन को शाबाशी देनी चाहिए! शख्स ने ऐसा क्या रिकॉर्ड किया जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट, हो रहा है वायरल

लापरवाही करने पर कुछ ऐसा ही होता, वायरल Video देखकर आपको भी मिलेगी सीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।