सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग कई सारे वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से जो सबसे हटके होता है या फिर बहुत सारे लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
दिन की बारात का वीडियो वायरल
अभी गर्मी ने लोगों का क्या हाल किया हुआ है, यह तो सभी को पता है। दोपहर के समय तो लोगों की हिम्मत ही नहीं हो रही है कि वो बाहर निकलें और इसी बीच एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा जिसने काफी लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल एक बारात जा रही है और वो बारात रात में नहीं बल्कि दिन में जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि धूप भी अच्छी-खासी निकली हुई है और इसी बीच बारात जा रही है। अब इतनी गर्मी में दिन में निकली बारात ने लोगों का ध्यान खींच लिया। वैसे लोगों को गर्मी से बचाने के लिए बारात में कई बड़े कूलर भी लगे हुए हैं लेकिन गर्मी में तो कूलर की हवा भी गर्म लगेगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jadiarahul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'गर्मी की शादी वो भी दिन की बारात, तूफानी लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या जमाना है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब क्रिएटिव लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- सोच के भी पसीना आ जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बारात शाम को निकाल लेते।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पंखा-कूलर नहीं अब चोर सीधे AC चुरा रहे हैं, चोरी का Video हो रहा है वायरल
इससे अच्छा तो 6 छक्के ही लग जाते, दीदी का यह एक ओवर देख आप खुद यही कहेंगे