1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. JCB का ऐसा यूज नहीं देखा होगा! शख्स ने किया गजब का काम, VIDEO होने लगा वायरल

JCB का ऐसा यूज नहीं देखा होगा! शख्स ने किया गजब का काम, VIDEO होने लगा वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 02, 2026 09:48 am IST,  Updated : May 02, 2026 09:48 am IST

ओडिशा के बालासोर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को जेसीबी मशीन से ताड़ के पेड़ से फल तोड़ते हुए देखा जा सकता है।

जेसीबी से ताड़ का फल तोड़ने का वीडियो वायरल।- India TV Hindi
जेसीबी से ताड़ का फल तोड़ने का वीडियो वायरल। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के बालासोर जिले के नीलगिरि इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। यहां पंचलिंगेश्वर रोड के पास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी वजह है एक जेसीबी मशीन का ऐसा इस्तेमाल, जिसे शायद किसी ने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नहर निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन अचानक “फल तोड़ने की मशीन” बन जाती है। जी हां, इस जेसीबी मशीन का इस्तेमाल ताड़ का फल तोड़ने के लिए किया गया। 

फल तोड़ने के लिए लगाई जेसीबी मशीन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जेसीबी का लंबा आर्म धीरे-धीरे ताड़ के पेड़ के ऊपर तक पहुंचता है और बड़ी सफाई से फल को तोड़कर नीचे ले आता है। इस पूरी प्रक्रिया में न तो किसी को पेड़ पर चढ़ने की जरूरत पड़ी और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। यही वजह है कि लोग इस जुगाड़ को देखकर दंग हैं। इस वीडियो को “इंडियन जुगाड़” का बेहतरीन उदाहरण बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये टेक्निक तो भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए, क्योंकि ऐसा अनोखा दिमाग और जुगाड़ शायद ही कहीं और देखने को मिले। 

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सिर्फ लोगों का मनोरंजन नहीं कर रहा, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि कैसे भारत में लोग उपलब्ध संसाधनों का अलग-अलग तरीके से उपयोग करना जानते हैं। जहां एक तरफ यह तरीका जोखिम को कम करता है, वहीं दूसरी तरफ यह काम को तेज और आसान भी बना देता है। हालांकि, कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या इस तरह मशीन का इस्तेमाल पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन फिलहाल, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा और हंसी का विषय बना हुआ है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

शादी में नहीं बुलाया तो दूल्हे के चाचा को आया गुस्सा, घर के मेन डोर की वेल्डिंग कर दी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।