1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेचारे दूल्हे से ये क्या करवा रहे हैं, वायरल Video देखकर आ जाएगी हंसी

बेचारे दूल्हे से ये क्या करवा रहे हैं, वायरल Video देखकर आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2026 07:00 am IST,  Updated : May 02, 2026 07:00 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी और आप खुद बोलेंगे कि ये सब क्या चल रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है क्योंकि कोई न कोई उसे रिकॉर्ड करके पोस्ट जो कर देता है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और हर दिन एक्टिव भी रहते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर तरह-तरह के वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, फेम के लिए अजीब हरकतें आदि देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप कई शादियों में गए होंगे और वहां देखा होगा कि दूल्हे के आने पर उसके हाथों से रिबन कटवाया जाता है और फिर दूल्हे की एंट्री होती है लेकिन वायरल वीडियो में कुछ अलग और अतरंगी नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि यहां पर रिबन की जगह एक लकड़ी लगा दिया गया है और कैंची की जगह दूल्हे के हाथ में आरी पकड़ा दिया गया है। वहीं आरी जिससे लकड़ी काटी जाती है। अब दूल्हा उसे काटने में लगा हुआ है और किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है। खैर अभी वायरल हो रहा है, आप भी देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये कौन सी रस्म है या दूल्हे की काबिलीयत चेक हो रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रिबन कटिंग सेरेमनी। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है बिल्डर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मिस्त्री होगा पक्का।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वाला गेट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

शादी में पहुंचे लोगों के बीच हो बवाल, स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन बस देखते रह गए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।