1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घरवालों ने बैंड भी बजवाकर देख लिया मगर नींद से नहीं उठा बच्चा, कारण जानकर हंसी आ जाएगी

घरवालों ने बैंड भी बजवाकर देख लिया मगर नींद से नहीं उठा बच्चा, कारण जानकर हंसी आ जाएगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2026 08:02 am IST,  Updated : May 01, 2026 08:02 am IST

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के दौर में कोई सोशल मीडिया न हो, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी से इस तरह जुड़ चुका है जैसे खाना और पानी जुड़ा हुआ है। लोग सोशल मीडिया के बिना रह ही नहीं सकते हैं। दिन में अपने काम से फ्री होने के बाद लोग सीधे सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचते हैं और तरह-तरह के कंटेंट देखकर खुद को फ्रेश करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा खाट पर सो रहा है। अब उसके घरवालों ने उसे उठाने के सारे तरीके अपना लिए होंगे और फेल हो जाने के बाद उन्होंने बैंड वालों को बुलाया। वो भी सब कुछ बजाकर देख लेते हैं मगर वो बच्चा उठने को तैयार नहीं है जैसे कलयुग का कुंभकरण हो। इतनी आवाज में तो एक पल को कुंभकरण भी उठ जाता मगर ये बच्चा नहीं उठता है। वीडियो के कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक ये बच्चा स्कूल जानने से बचने के लिए ऐसा करता है। अब वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'परिवार ने सब कुछ आज़मा लिया, यहां तक कि बैंड वालों को भी बुला लिया, लेकिन लड़का स्कूल जाने के लिए नहीं उठता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अगर इसकी जगह मैं होता है तो अब तक लात पड़ चुकी होती। दूसरे यूजर ने लिखा- कुंभकरण लौट आया है। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कर लो, स्कूल नहीं जाऊंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये है असली कुंभकरण का भाई।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दावत के आगे तो बारिश भी कुछ नहीं, वायरल Video देख आपको हंसी जरूर आएगी

The Boys का फैन होगा इस जिम का मालिक, वायरल फोटो देख आप भी यही कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।