आज के समय में लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा क्योंकि यह हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है और लोग इसके बिना शायद रह भी नहीं पाएंगे। लोग जब बोर होते हैं तो सीधा सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां स्क्रोल करके अलग-अलग पोस्ट देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर दिन कुछ देर एक्टिव तो रहते ही होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस फोटो में क्या है।
Related Stories
वायरल फोटो में क्या दिखा?
आपने अगर The Boys नाम की सीरिज देखी है तो फिर आप जानते होंगे कि अभी इसका 5वां सीजन चल रहा है। हर हफ्ते इसका एक एपिसोड आता है और ये आखिरी सीजन बताया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक जिम के बाहर लगे बैनर की फोटो वायरल हो रही है जिसमें शख्स ने अलग-अलग पैकेज लिखा हुआ है। इसमें लिखा है कि बिली बूचर पैकेज 1 हजार का है, होमलैंडर पैकेज 1200 का है और वहीं सोल्डर बॉय पैकेज 1500 का है। ये सभी The Boys के मुख्य किरदार हैं और इन्हीं का इस्तेमाल करके शख्स अपने जिम का प्रमोशन कर रहा है। वहीं सबसे ऊपर लिखा है, 'हीरो हो या विलेन, बॉडी सबकी बनेगी।'
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- जब जिम का मालिक The Boys का फैन हो। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने The Boys को देसी जिम के मेंबरशिप प्लान में बदल दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे घर के पास तो Hulk जिम है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वाह क्या दिमाग लगाया है, महिला का वायरल जुगाड़ देख आप भी हंसने लगेंगे, देखें Video
लड़की को पीटते दिखा लड़का तो शख्स ने टोका मगर फिर जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा