ODIs में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, शुभमन गिल से पहले कौन था नंबर वन खिलाड़ी
ODIs में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, शुभमन गिल से पहले कौन था नंबर वन खिलाड़ी
ODIs में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज अब शुभमन गिल बन गए हैं। उन्होंने 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी और अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। लेकिन इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम था।
Published : Oct 01, 2026 05:06 pm IST, Updated : Oct 01, 2026 05:07 pm IST
1/6Image Source : ap
ODIs में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज अब शुभमन गिल बन गए हैं। उन्होंने 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेले गए वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी और अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। लेकिन इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम था और टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं, चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : ap
शुभमन गिल अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 117 बॉल पर ये कारनामा करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले भी एक दोहरा शतक लगा चुके हैं, हालांकि कप्तान के तौर पर ये उनकी पहली वनडे डबल सेंचुरी है।
3/6Image Source : getty
इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही शुभमन गिल के नाम पर था। ईशान किशन ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 126 बॉल पर दोहरा शतक लगाया था। करीब चार साल तक उनके नाम ये रिकॉर्ड रहा, जो अब जाकर टूटा है।
4/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम इस लिस्ट में आता है। मैक्सेवल ने साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 बॉल खेलकर दोहरा शतक लगाया था। उनका ये शतक वनडे विश्व कप 2023 में आया था, इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है।
5/6Image Source : ap
श्रीलंका के पथुम निसंका ने साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था, उनकी ये डबल सेंचुरी केवल 136 बॉल में आई थी। उस दिन निसंका ने भी कमाल की बल्लेबाजी कर अपना दोहरा शतक पूरा किया था।
6/6Image Source : getty
क्रिस गेल की बात की जाए तो यहां उनका नाम नंबर 5 पर आता है। क्रिस गेल ने साल 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 बॉल पर दोहरा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि अपने आक्रामक अंदाज के विरुद्ध गेल की ये डबल सेंचुरी काफी ज्यादा बॉल पर आई थी, इसके बाद भी वे नंबर पांच पर तो हैं ही।