क्या नारियल पानी को गर्म करके पी सकते हैं, ऐसा करने से क्या होता है?
क्या नारियल पानी को गर्म करके पी सकते हैं, ऐसा करने से क्या होता है?
नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। सर्दियों में लोग नारियल पानी पीने से बचते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या नारियल पानी को भी नॉर्मल पानी की तरह गर्म करके पी सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसा करने से क्या होता है।
Published : Oct 01, 2026 10:18 am IST, Updated : Oct 01, 2026 10:18 am IST
1/5Image Source : India Tv
नारियल पानी को शुद्ध और मिनरल से भरपूर माना जाता है। गर्मियों में ठंडा-ठंडा नारियल पानी शरीर को अंदर तक कूल कर देता है। हालांकि बदलते मौसम में या हल्की सर्दी में लोग नारियल पानी पीने से बचते हैं। नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए लगता है कि कहीं इससे ठंड न लग जाए।
2/5Image Source : Magnific
ऐसे में कुछ लोग नारियल पानी को गुनगुना या हल्का गर्म करके पीते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो नारियल पानी को धूप में रखने से ये नेचुरली वॉर्म हो जाता है। आप इसे गर्म पानी में किसी बर्तन में डालकर रख सकते हैं।
3/5Image Source : Magnific
हालांकि नारियल पानी को बहुत तेज गर्म करने पर या उबालने पर इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्यादा गर्म करने विटामिन सी जैसे गर्मी के प्रति संवेदनशील पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। फायदेमंद पोषक तत्व बिगड़ सकते हैं।
4/5Image Source : Magnific
नारियल पानी को ज्यादा गर्म करके पीने से इसमें शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसा करने से नारियल पानी का स्वाद भी बदल सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि बहुत ठंड के दिनों में हल्का गुनगुना करके या दिन में धूप में बैठकर पीएं। इससे नारियल पानी ठंडा नहीं करेगा।
5/5Image Source : Magnific
नारियल पानी को आप किसी भी मौसम में आसानी से पी सकते हैं। इसमें साधारण पानी से मिनरल ज्यादा पाए जाते हैं। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसलिए आप दिन में 1-2 गिलास नारियल पानी आसानी से पी सकते हैं।