नसों को ब्लॉक होने से कैसे बचाएं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से दिल रहेगा दुरुस्त
नसों को ब्लॉक होने से कैसे बचाएं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से दिल रहेगा दुरुस्त
शरीर में ब्लड सर्कुलेश को बेहतर बनाए रखना जरूरी है। इससे दिल और दिमाग तक खून की सप्लाई तेज होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। नसों को ब्लॉक होने से बचाने के लिए रोजाना ये 5 काम जरूर करें।
Published : Oct 01, 2026 08:31 am IST, Updated : Oct 01, 2026 08:32 am IST
1/5Image Source : India Tv
हर घंटे अपने पैरों की उंगलियों पर 30 सेकंड के लिए खड़े रहें। आपकी पिंडलियां आपका दूसरा दिल कही जाती हैं। पिंडलियां खून को वापस वहां धकेलती हैं जहां मुश्किल हो रही होती है और खुद से आगे बढ़ता है।
2/5Image Source : Magnific
दूसरा हर घंटे में 2-3 घूंट पानी जरूर पीते रहें। लगातार हाइड्रेशन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप दिन में 1 बार में कितना पानी पीते हैं। सुबह 1 लीटर पानी पीने से दिनभर ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में कम मेहनत लगती है।
3/5Image Source : Magnific
सुबह अपेन पैरों को ठंडे पानी में डालें। ठंड की वजह से रक्त वाहिकाएं संकुचित होती हैं और फिर वो तेजी से फैलती हैं। अगर रक्त वाहिकाओं की एक्सरसाइज न कराई जाए तो ये आलसी हो जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इसलिए मसल्स के साथ मांसपेशियों की भी एक्सरसाइज जरूरी है।
4/5Image Source : Magnific
चौथा सबसे महत्वपूर्ण नियम है कि कभी भी 30 मिनट से ज्यादा देर न बैठें। चाहे छोटा सा ही ब्रेक लें और खड़े हो जाएं, हल्का हिलो डिलो और स्ट्रेचिंग करके फिर बैठ जाओ। इससे ब्लड शुगर स्पाइक और ब्लड प्रेशर कम होता है।
5/5Image Source : Magnific
सुबह उठने के बाद करीब 10-15 मिनट के लिए पैरों के नीचे 2-3 तकिया लगाएं और पैरों को ऊपर उठाकर रखें। आप किसी दीवार पर भी पैरों को टिकाकर ऊपर की ओर उठा सकते हैं। इससे नसों पर दबाव कम होता है और पैरों में जमा हुआ लिक्विड बाहर निकलता है।