1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. कारोबार में बार-बार आ रहा घाटा? ज्योतिष के ये आसान उपाय दिला सकते हैं व्यापार से जुड़ी परेशानियों से राहत

कारोबार में बार-बार आ रहा घाटा? ज्योतिष के ये आसान उपाय दिला सकते हैं व्यापार से जुड़ी परेशानियों से राहत

कारोबार में लगातार नुकसान हो तो कड़ी मेहनत के बावजूद चिंता बढ़ने लगती है। ज्योतिष शास्त्र में व्यापार से जुड़ी परेशानियों के लिए कुछ आसान उपाय बताए हैं, जिन्हें पूरी श्रद्धा और विश्वास से किया जाए तो व्यापार में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Written By: Arti Azad
Published : Sep 30, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 04:49 pm IST
व्यापार में कभी मुनाफा तो कभी नुकसान होना सामान्य है, लेकिन जब लगातार घाटा होने लगे तो कारोबारी के लिए स्थिति चिंता का कारण बन जाती है। कई बार कड़ी मेहनत की जा रही है, लेकिन फिर भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो कारोबार से जुड़ी परेशानियों को कम करने में कारगर माने गए हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से उपाय व्यापार से जुड़ी परेशानियों से राहत दिला सकते हैं।
1/6 Image Source : pexels

भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और विघ्नों को दूर करने वाला देवता माना जाता है। कारोबार में आने वाली बाधाओं से राहत की कामना के लिए बुधवार को गणेश जी की पूजा करें। इस दौरान उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे व्यापार से जुड़ी रुकावटों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
2/6 Image Source : pexels

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, वाणी और गणना से संबंधित माना गया है। इसलिए कारोबार में सफलता के लिए बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय किए जाते हैं। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। ज्योतिषीय मान्यता है कि इससे बुध से जुड़े शुभ प्रभावों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
3/6 Image Source : magnific

धन और आर्थिक समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने की परंपरा है। कारोबार में उन्नति और आर्थिक परेशानियों से राहत की कामना के लिए इनकी विधि-विधान से पूजा की जा सकती है। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ लक्ष्मी-कुबेर का पूजन करने से धन-धान्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
4/6 Image Source : pexels

दुकान या प्रतिष्ठान को नकारात्मकता और बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू-मिर्च लगाने की परंपरा भी है। इसके लिए शनिवार के दिन एक नींबू और सात हरी मिर्च को काले धागे में पिरोकर मुख्य द्वार पर लटकाया जा सकता है। यह उपाय लोक और ज्योतिषीय मान्यताओं से जुड़ा है।
5/6 Image Source : pinterest
दुकान या प्रतिष्ठान को नकारात्मकता और बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू-मिर्च लगाने की परंपरा भी है। इसके लिए शनिवार के दिन एक नींबू और सात हरी मिर्च को काले धागे में पिरोकर मुख्य द्वार पर लटकाया जा सकता है। यह उपाय लोक और ज्योतिषीय मान्यताओं से जुड़ा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।
6/6 Image Source : pexels

Advertisement