1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'द ट्रेटर्स तेलुगु' के होस्ट होंगे तेजा सज्जा, मेकर्स ने रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग डिटेल की शेयर

'द ट्रेटर्स तेलुगु' के होस्ट होंगे तेजा सज्जा, मेकर्स ने रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग डिटेल की शेयर

तेजा सज्जा 'द ट्रेटर्स तेलुगु' के साथ होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे। 10 एपिसोड वाली यह रोमांचक सीरीज चार हफ्तों तक स्ट्रीम होगा।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Sep 30, 2026 10:58 am IST,  Updated : Sep 30, 2026 10:58 am IST
'द ट्रेटर्स' के हिंदी वर्जन के दो सीजन को मिली जबरदस्त सफलता के बाद प्राइम वीडियो अब इस इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर ग्लोबल फ़्रैंचाइजी का तेलुगु वर्जन लेकर आ रहा है। मेकर्स ने खुद 'द ट्रेटर्स तेलुगु' का सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। तेजा सज्जा इस शो के साथ होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे, जो चार हफ्तों तक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
1/7 Image Source : Instagram/@tejasajja123
'द ट्रेटर्स' के हिंदी वर्जन के दो सीजन को मिली जबरदस्त सफलता के बाद प्राइम वीडियो अब इस इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर ग्लोबल फ़्रैंचाइजी का तेलुगु वर्जन लेकर आ रहा है। मेकर्स ने खुद 'द ट्रेटर्स तेलुगु' का सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। तेजा सज्जा इस शो के साथ होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे, जो चार हफ्तों तक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
मंगलवार को यह घोषणा की गई कि तेजा सज्जा एक रियलिटी शो होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे। इस रोमांचक शो में अलग-अलग बैकग्राउंड से 20 लोग हिस्सा लेंगे। 10 एपिसोड वाली यह दिलचस्प सीरीज़ चार हफ्तों तक चलेगी और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार को दोपहर 12 बजे (IST) रिलीज होंगे। यह 15 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगी।
2/7 Image Source : Instagram/@tejasajja123
मंगलवार को यह घोषणा की गई कि तेजा सज्जा एक रियलिटी शो होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे। इस रोमांचक शो में अलग-अलग बैकग्राउंड से 20 लोग हिस्सा लेंगे। 10 एपिसोड वाली यह दिलचस्प सीरीज़ चार हफ्तों तक चलेगी और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार को दोपहर 12 बजे (IST) रिलीज होंगे। यह 15 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगी।
SOL प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई यह सीरीज इसके हिंदी वर्जन को मिली जबरदस्त सफलता के बाद पहली बार तेलुगु दर्शकों के लिए यह अवॉर्ड-विनिंग फॉर्मेट लेकर आ रही है। साउथ एक्टर तेजा सज्जा द्वारा होस्ट की जाने वाली 10 एपिसोड की इस सीरीज में अलग-अलग क्षेत्रों से 20 लोग एक साथ आएंगे। वे एक ऐसे गेम में हिस्सा लेंगे, जहां भरोसा एक पल में ताकत बन सकता है और अगले ही पल कमजोरी। तेजा इस सीरीज में अपने खास अंदाज और एनर्जी के साथ तेलुगु वर्जन को एक अलग पहचान देंगे। 'द ट्रेटर्स तेलुगु' चार हफ्तों तक प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से तेलुगु भाषा में इंग्लिश सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगा।
3/7 Image Source : Instagram/@tejasajja123

चर्चित रियलिटी शो फॉर्मेट में से एक 'द ट्रेटर्स' अब एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट फ़्रैंचाइजी बन चुका है, जिसके लोकल वर्जन दुनिया भर के 30 से ज्यादा देशों में दिखाए जा रहे हैं। अब, जब यह फॉर्मेट तेलुगु में शुरू हो रहा है तो गेम के नियम तो वही रहेंगे, लेकिन बाकी सब कुछ नया और रोमांचक होगा। छिपी हुई पहचान, गुप्त गठबंधन, सोच-समझकर की गई चालें और अचानक मिले धोखे यह परखेंगे कि कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कितनी अच्छी तरह समझ पाते हैं। 'इनोसेंट्स' के सामने चुनौती होगी कि वे बहुत देर होने से पहले अपने बीच छिपे 'ट्रेटर्स' की पहचान कर लें।
4/7 Image Source : Instagram/@ Primevideoindia

प्राइम वीडियो (SVOD) और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने कहा, 'द ट्रेटर्स तेलुगु अनस्क्रिप्टेड स्पेस में एक बहुत ही रोमांचक और अलग तरह का शो है। यह माइंड गेम्स और स्ट्रैटेजी पर फोकस करता है, जिससे दर्शक गहराई से जुड़ते हैं। हिंदी में दो बेहद सफल सीजन के बाद हमें इस फ़्रैंचाइजी को तेलुगु में लाने की खुशी है। तेजा सज्जा इस सीजन को होस्ट करने के लिए एक बेहतरीन पसंद हैं। हमें उम्मीद है कि 'द ट्रेटर्स तेलुगु' को भारत और दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा।'
5/7 Image Source : Instagram/@primevideoindia

SOL प्रोडक्शंस की पार्टनर और को-फाउंडर, फ़जिला अल्लाना ने कहा, 'द ट्रेटर्स को तेलुगु में लाना हमारे लिए बहुत रोमांचक मौका है, क्योंकि यह फॉर्मेट हमें भरोसा, महत्वाकांक्षा, रिश्तों और धोखे जैसी यूनिवर्सल कहानी कहने का मौका देता है। साथ ही तेलुगु एंटरटेनमेंट की अनोखी पर्सनैलिटी और सांस्कृतिक रंग को भी इसमें शामिल करने की आजादी देता है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जो भव्य और दर्शकों को पूरी तरह से अपने में डुबो देने वाली लगे, लेकिन असल में वह गेम खेलने वाले लोगों और उनकी पर्सनैलिटी से गहराई से जुड़ी हो।'
6/7 Image Source : Screen grab from Amazon Prime video
SOL प्रोडक्शंस की पार्टनर और को-फाउंडर, फ़जिला अल्लाना ने कहा, 'द ट्रेटर्स को तेलुगु में लाना हमारे लिए बहुत रोमांचक मौका है, क्योंकि यह फॉर्मेट हमें भरोसा, महत्वाकांक्षा, रिश्तों और धोखे जैसी यूनिवर्सल कहानी कहने का मौका देता है। साथ ही तेलुगु एंटरटेनमेंट की अनोखी पर्सनैलिटी और सांस्कृतिक रंग को भी इसमें शामिल करने की आजादी देता है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जो भव्य और दर्शकों को पूरी तरह से अपने में डुबो देने वाली लगे, लेकिन असल में वह गेम खेलने वाले लोगों और उनकी पर्सनैलिटी से गहराई से जुड़ी हो।'
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मैन' और 'मिराई' के बाद तेजा सज्जा को पैन-इंडिया स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। वे अभी बड़े बजट की फिल्मों के सीक्वल पर काम करने के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी धमाका करने को तैयार हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@tejasajja123

Advertisement