1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 30, 2026 09:57 am IST,  Updated : Sep 30, 2026 10:10 am IST

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 8वां गोल्ड मेडल आर्चरी के मिक्सड इवेंट में चिकिता-साहिल की जोड़ी जीतने में कामयाब हुई है, जिसें उन्होंने फाइनल में साउथ कोरिया की जोड़ी को शूट-ऑफ में मात दी और ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया।

Chikitha Taniparthi And Sahil Rajesh Jadhav- India TV Hindi
चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव Image Source : AP

एशियन गेम्स 2026 में भारत का आर्चरी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने 30 सितंबर को हुए कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की जोड़ी को शूट ऑफ में मात देने के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा कर लिया है। इस पदक को जीतने के साथ चिकिथा-साहिल की जोड़ी ने अब साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स के लिए कोटा भी हासिल कर लिया। भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में आर्चरी के इवेंट में आने वाला यह दूसरा गोल्ड मेडल है जिसमें इससे पहले दिन की शुरुआत में चिकिता-प्रिथिका और ज्योति की तिकड़ी ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अब मेडल टैली में भारत के कुल पदकों की संख्या 54 हो गई है जिसमें 8 गोल्ड मेडल शामिल हैं।

शुरुआती तीन राउंड तक भारतीय जोड़ी ने बनाए रखी बढ़त, चौथे में मैच हुआ बराबर

आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में चिकिता-साहिल की जोड़ी की शानदार शुरुआत देखने को मिली जिसमें पहला गेम खत्म होने के बाद वह 40-39 के अंतर से आगे थी। इसके बाद दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त को और बढ़ाया जिसमें अंत होने पर 80-78 के अंतर से आगे थी। ऐसे में साहिल और चिकिता ने अपनी बढ़त को तीसरे गेम में भी बरकरार रखते हुए उसका अंत होने पर 118-117 से आगे थी। चौथा राउंड भारतीय जोड़ी के लिए उम्मीद के अनुसार नहीं रहा जिसमें साउथ कोरिया की जोड़ी ने जहां 40 अंक बटोरे तो वहीं भारतीय जोड़ी 39 अंक ही हासिल करने में कामयाब हो सकी जिसके चलते यह मुकाबला 157-157 की बराबरी पर आने से शूट ऑफ में चला गया।

शूट ऑफ में जीत हासिल करने के साथ ओलंपिक कोटा किया हासिल

मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचने के बाद चिकिता ने शुरुआत में 10 का स्कोर किया तो वहीं साउथ कोरियाई खिलाड़ी पार्क ने भी 10 का स्कोर किया, लेकिन उनका तीर चिकिता के तीर की तुलना में सेंटर के अधिक करीब था। इसके बाद साहिल ने भी 10 का स्कोर किया, लेकिन उनका तीर भी पार्क के तीर की तुलना में सेंटर से थोड़ा दूर लग रहा था। इसलिए भारत को यहां साउथ कोरिया के खिलाड़ी चोई से 9 के स्कोर की जरूरत थी जिसमें उन्होंने 9 का स्कोर किया और भारत ने गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा। इसी के साथ चिकिता-साहिल ने LA28 ओलंपिक गेम्स के लिए आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में कोटा भी हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने 4x400 मीटर रिले में रचा इतिहास, भारत की झोली में आया छठा गोल्ड

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एक एशियन गेम्स में 3 मेडल जीतने वाले बने चौथे भारतीय, 40 साल बाद हुआ ऐसा करिश्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।