Motorola Edge 70 Fusion को सस्ते में खरीदने का मौका, फ्लिपकार्ट पर हजारों रुपये हुआ सस्ता
Motorola Edge 70 Fusion को सस्ते में खरीदने का मौका, फ्लिपकार्ट पर हजारों रुपये हुआ सस्ता
Motorola Edge 70 Fusion को Flipkart Big Billion Days Sale 2026 शुरू होने से पहले काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
Published : Oct 01, 2026 03:28 pm IST, Updated : Oct 01, 2026 03:28 pm IST
1/5Image Source : India TV
Flipkart पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल से पहले अर्ली डील्स लाइव हो गई है। मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के इस स्मार्टफोन Edge 70 Fusion को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
2/5Image Source : India TV
मोटोरोला का यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही अर्ली सेल में यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में MRP पर 20,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है।
3/5Image Source : India TV
यह फोन चार कलर ऑप्शन- Panatone Blue Surf, Panatone Country Air, Panatone Orient Blue और Panatone Silhouette में खरीदा जा सकता है। इस फोन के अन्य वेरिएंट्स भी क्रमशः 33,999 रुपये, 34,999 रुपये और 37,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। इस फोन में 6.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : India TV
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। मोटोरोला का यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है और इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।
5/5Image Source : India TV
Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।