इस दुनिया में जहां कभी कुछ अलग, अतरंगी या फिर अजीब होता है, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है और ऐसे ही कंटेंट वायरल भी होते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान खींचते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन ऐसा कोई न कोई वीडियो दिख ही जाता है जो पूरी तरह से हैरान कर देता है क्योंकि आपकी फीड पर ऐसे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो में शख्स ने जो बताया, वो आपको पक्का हैरान कर देगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में शख्स ने क्या बताया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे शख्स ने कार के अंदर से बैठे हुए बनाया है और वो एक लड़का-लड़की को दिखा रहा है। उन्हें देखकर लगता है कि लड़की किसी कारण नाराज है और लड़का उससे बात करने की कोशिश कर रहा है या फिर उसे कुछ बोल रहा है। अब यह दिखाते हुए शख्स मामला बताता है। वो बोलता है, 'ये 15 साल की लड़की थी और ये लड़का इसको मार रहा था। अब रास्ते में चलते हुए ये इसका मार रहा है, छेड़ रहा है, कभी हाथ पकड़ रहा है और वो लड़की दूर रहने की कोशिश कर रही थी। मुझे लगा कि ये लड़का इसे परेशान कर रहा है और आगे चलकर ये लड़की को गंदी-गंदी गाली दे रहा था तो मैंने गाड़ी रोककर टोका और पूछा कि वो क्यों ऐसा क्यों कर रहा है तो लड़की खुद से सामने आ गई कि वो मेरा फ्यूचर पति है, वो मुझे मार सकता है, गाली दे सकता है। फिर मैंने सोचा कि इन छपरन से क्या बोलूं और मैं निकल गया।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे रे, कैसा जमाना आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा किया कि कुछ नहीं किया वरना ये दोनों आपको ही फंसा देते। एक अन्य यूजर ने लिखा- समाज सेवा करने क्यों गया, करवा ली बेइज्जती।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बच्चों को खेलते देख पिता को याद आया अपना बचपन, फिर जो किया वो देख चेहरे पर स्माइल आ जाएगी
घर का दरवाजा खुला छोड़ बाहर निकल गई लड़की, फिर जो हुआ उसने Video में विस्तार से बताया