1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ‘सबको AC, सबको मेट्रो और दिन में 3 बार चाय’, AMU में अफ्रीकन भाई का भाषण सुन हंस-हंस कर गिर पड़े छात्र; वीडियो वायरल

‘सबको AC, सबको मेट्रो और दिन में 3 बार चाय’, AMU में अफ्रीकन भाई का भाषण सुन हंस-हंस कर गिर पड़े छात्र; वीडियो वायरल

 Published : Apr 30, 2026 10:01 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 10:03 am IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने 'थ्री इडियट्स' स्टाइल में स्पीच देकर सबको चौंका दिया। उसका हिंदी में डायलॉग बोलना और 3 Idiots का फेमस सीन करना छात्रों को मजेदार लगा। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

amu african student viral video- India TV Hindi
AMU के अफ्रीकन छात्र का वीडियो वायरल। Image Source : REPORTER INPUT

आपको आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट' का वो सीन तो याद ही होगा जिसमें चतुर एक स्पीच को रटकर कॉलेज प्रोग्राम में बोलता है। रोमन हिंदी में दी गई इस स्पीच में शब्दों का हेर-फेर होता है लेकिन चतुर को जरा भी भनक नहीं लगती और वो बदले गए शब्दों को भी ज्यों का त्यों बोल देता है। अब ऐसा ही एक वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से सामने आया है। AMU के कल्चरल प्रोग्राम में एक अफ्रीकन छात्र ने थ्री इडियट्स स्टाइल में ही स्पीच दी, जिसे सुन वहा मौजूद छात्र लोट-पोट हो गए।

AMU में 3 Idiots वाला सीन लाइव

दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन हॉल में मंगलवार देर शाम एक वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें अफ्रीकी छात्र मंच पर फिल्म 3 इडियट की तरह एक ड्रामेटिक रोल प्ले कर रहा था। उससे कहा गया कि यदि वह स्टूडेंट यूनियन का सचिव बन गया तो क्या करेगा। स्पीच भी उसको उसके साथी छात्रों ने लिख कर दी थी। उसने मंच से वही स्पीच पढ़ते हुए उसने हॉस्टल में गर्मी की दिक्कत बताई और कहा कि छात्रों को एयर कंडीशन और वॉशिंग मशीन जैसी बेसिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उसकी बेबाकी और एक्टिंग को AMU के बाकी छात्रों ने खूब पसंद किया और तारीफ की।

अफ्रीकन छात्र का हिंदी में डायलॉग बोलना और 3 Idiots का फेमस सीन करना लोगों को मजेदार लगा। उसने जो मुद्दा उठाया हॉस्टल में AC और वॉशिंग मशीन वो AMU के बहुत से छात्रों की डिमांड है। गर्मी में अलीगढ़ का तापमान 45°C पार कर जाता है।

अय्यूबा के धमाकेदार वादे सुन झूम उठे छात्र

अफ्रीकी छात्र का नाम अय्यूबा है। वीडियो में अय्यूबा कहते दिख रहा है, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं मैं झूठा वादा नहीं करूंगा। आजकल बहुत गर्मी है, तो मैं सबको एसी दूंगा। एनेक्सी में 5 एसी लगाऊंगा। एनटी में स्विमिंग पूल मैं बनवाऊंगा। एनटी से कॉलेज बहुत दूर है, तो मैं मेट्रो शुरू करवाऊंगा। हर फ्लोर पर वाशिंग मशीन होगी। अगर मैं सेक्रेटरी बना तो एनटी हॉल में सबको तीन बार चाय मिलेगी। अय्यूबा का भाषण सुन नदीम तरीन हॉल में मौजूद छात्र खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि AMU में 30+ देशों के छात्र पढ़ते हैं। अफ्रीकन छात्रों की संख्या भी अच्छी है। उनका इस तरह घुल-मिलकर रहना और मुद्दे उठाना लोगों को अच्छा लगा। वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि "रैंचो इज़ बैक", "हॉस्टल की हालत सच में खराब है", "AMU का माहौल सबसे अलग है"। किसी छात्र ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

(अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या सहूलियत मिलती है? शख्स ने Video बनाकर सब कुछ बताया

जूते छिपाने का इतना खतरनाक तरीका आज तक नहीं देखा, जानें लड़की ने कहां छिपाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।