सोशल मीडिया भी कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों ने सोचे नहीं होते हैं और कुछ वीडियो में लोगों के कमाल के आइडिया और उनके जुगाड़ देखने को भी मिलते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के और एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे जिसमें कुछ वीडियो जुगाड़ के और लोगों के अजब-गजब आइडिया के भी रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में लड़की का कौन सा आइडिया देखने को मिला।
Related Stories
लड़की ने ऐसा क्या दिमाग लगाया?
कई सारी शादियों में दूल्हे के आने के बाद उसकी सालियां जूते चुरा लेती हैं और फिर उन्हें सबसे सुरक्षित जगह पर रखने की कोशिश करती हैं मगर वो सुरक्षित जगह कौन सी होगी, यह सोचने में बहुत दिमाग भी लगता है और जगह मिल जाए तो बार-बार वहां जाकर चेक भी करना पड़ता है मगर एक लड़की ने ऐसा दिमाग लगाया कि बार-बार चेक करना ही नहीं पड़ेगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की दूल्हे के जूते को अपने दोनों पैरों में बांध लेती है जो उसके लहंगे से ढक भी जाते हैं। अब वो जूते उस लड़की के पास ही है मगर किसी को पता ही नहीं चलेगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ramswarup_04 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जूते छिपाने का इतना खतरनाक तरीका आज तक नहीं देखा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लोग नया कुछ न कुछ ढूंढ ही लेते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत खतरनाक जगह है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो जूते कोई भी नहीं ढूंढ पाएगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वाह क्या कारीगर है ये, इसका काम देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे, देखें वायरल Video
इस आदमी ने तो जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर दिया, देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा