1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने ऐसा क्या प्रैंक किया जो 59M लोगों ने देख डाला, जरा आप भी देखिए

शख्स ने ऐसा क्या प्रैंक किया जो 59M लोगों ने देख डाला, जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2026 11:57 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:57 am IST

एक प्रैंक का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/KLASSY_X01

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्क्रिप्टेड और रियल, दोनों तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और वो वायरल भी होते हैं। इन सभी वीडियो में प्रैंक वीडियो भी होते हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि प्रैंक एक तरह का मजाक होता है जो अनजान लोगों के साथ किया जाता है और उनका रिएक्शन ही पूरे वीडियो का मुख्य भाग होता है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट होते हैं और लोग भी खूब देखते हैं। अभी भी एक प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते कि इस वीडियो में क्या प्रैंक दिखा।

शख्स ने क्या प्रैंक किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी एक बर्तन में नींबू का रस निकालता है। इसके बाद उसे छननी से छान लेता है और एक कटोरी में निकाल लेता है। इसके बाद वो एक लड़के के पास पहुंचता है और उसे प्रसाद के तौर पर एक चम्मच देता है। लड़का भी बहुत खुश होकर अपने हाथ में नींबू का रस ले लेता है और एक बार में पी लेता है क्योंकि उसे तो यही लगता है कि वो प्रसाद है। अब नींबू का रस पीने के बाद उसे खट्टा लगा और फिर जिस तरह से उसने रिएक्ट किया उसके कारण वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक 59M लोगों ने देख लिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर klassy_x01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.3 मिलियन लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उसकी आत्मा ने शरीर को छोड़ दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- विलेन पैदा नहीं होते हैं, उन्हें जबरन बनाया जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- मत कर लाला, मत कर। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो ट्राई करना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मजा आया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी ने तो जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर दिया, देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा

ऐसा टैलेंट तो बस अनुभव से ही आता है, वायरल Video देख आप भी तारीफ करेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।