सोशल मीडिया एक गजब का प्लेटफॉर्म है और टाइम पास करने के लिए या फिर मनोरंजन के लिए एक बहुत ही अच्छा जरिया बन चुका है। आज के समय में लोग टीवी कम देखते हैं और सोशल मीडिया पर स्क्रोल भी खूब करते हैं। सोशल मीडिया का फायदा यह है कि आप ऑफिस जाते हुए और घर आते हुए भी अपना टाइम पास कर सकते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स एक कमरे के अंदर काम करता हुआ दिख रहा है। वो कमरे की छत में कुछ काम कर रहा है और इसके लिए उसने पैरों में स्टिल्ट्स लगाया हुआ है जिससे सीढ़ी की जरूरत नहीं पड़ती है। अब इसी दौरान कुछ नीचे गिर जाता है जिसे झुककर तो वो नहीं उठा पाता है। ऐसे में वो एक पैर के स्टिल्ट्स पर उस सामान को रखता है और फिर पीछे की तरफ उछालकर उसे हाथों से पकड़ लेता है और ऐसा कर पाना हर किसी के बस की नहीं है। उसे अपने काम के अनुभव से ऐसा टैलेंट पाया होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealpushprajX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'काफी लंबा अनुभव चाहिए, ऐसे स्टंट करने के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत प्रैक्टिस के बाद ये स्टंट करने में सफल हो पाए होंगे, ऐसे अनुभव के लिए लंबा समय लगा होगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बस ये Video देख लेंगे तो आज से ही सेव भुजिया खाना छोड़ देंगे, देखें ऐसा क्या है
शनिवार को बीवी से झगड़ा करिए और...! शख्स ने Video में दिया अपना ज्ञान, हो गया वायरल