हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं मगर वायरल वही चीजें होती हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेती हैं जिसमें जुगाड़, लोगों की अतरंगी हरकतें, अजीब कारनामे, छोटी बातों पर लड़ाई, बच्चों की प्यारी हरकतें और इसके अलावा खाने-पीने की चीजों में गंदगी जैसा कुछ दिखता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी इन सभी तरह के वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सेव भुजिया का पहाड़ नजर आ रहा है जो एक कमरे में रखा हुआ है। अब उस पहाड़ को दूसरी तरफ शिफ्ट किया जा रहा है। एक शख्स दो प्लेट की मदद से उन्हें पीछे कर रहा है तो वहीं दूसरा आदमी एक बेलचा की मदद से उन्हें हटा लेकिन वीडियो के वायरल होने का कारण गंदगी है। वीडियो में दिख रहा है वो नंगे पांव ही उस सेव भुजिया पर खड़े हैं और उसे वैसे ही हटा रहे हैं। अब उसी भुजिया को ये लोग पैक करके बेचेंगे जो लोग खाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इतने गंदे तरीके से बन रहा है सेव भुजिया, अब आज के बाद कभी नहीं खाऊंगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया मगर यह वीडियो कहां का और कब का है, यह नहीं बताया गया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सच में क्या, मैं तो बहुत खाती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आज के बाद।' उसके कहने का मतलब है कि आज के बाद नहीं, आज से ही बंद करना चाहिए।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बारात को तो देखकर ही पसीना आ जाएगा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स
पंखा-कूलर नहीं अब चोर सीधे AC चुरा रहे हैं, चोरी का Video हो रहा है वायरल