1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन से उतरने से ये वाला तरीका तो पहली बार दिखा, Video जमकर हो रहा वायरल

ट्रेन से उतरने से ये वाला तरीका तो पहली बार दिखा, Video जमकर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2026 09:43 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 09:43 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा कुछ पहला नहीं देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GEETAPPOO

सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार कोई आ जाता है तो फिर उसे ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो उसने पहले कभी नहीं देखी होती है और कभी सोची भी नहीं होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हमारी बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि आपकी फीड पर भी हर रोज ऐसा कोई न कोई एक वीडियो तो आ ही जाता होगा जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देता होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा हो जो आपको हैरान कर देगा। आपने अब तक ऐसा कुछ अपनी आंखों से तो नहीं ही देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है कि यह वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है ट्रेन पटरी पर रुकी हुई है जिसकी छत पर भी लोग चढ़े हुए हैं। अब जो लोग ट्रेन के कोच में हैं, वो तो गेट से उतर जाएंगे लेकिन छत वाले लोग कैसे उतरेंगे। वो लोग पटरी के पास में लगे खंभों पर लटकर नीचे उतर रहे हैं। अब यह वीडियो कब का है, कहां का है और वहां ये नॉर्मल है क्या, यह सब जानकारी नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @geetappoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'संसाधनों की कमी है या फिर जनसंख्या विस्फोट, कहां की तस्वीर हो सकती है ये।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो दखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बांग्लादेश है, परेशान न हों। दूसरे यूजर ने लिखा- बांग्लादेश है। तीसरे यूजर ने लिखा- जनसंख्या के हिसाब से संसाधनों की कमी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इन्होंने तो NASA को भी फेल कर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने CV की जगह भेज डाला अपना Blinkit Invoice, सामने से आया यह रिप्लाई

VIDEO: भरभराकर गिरी 25 साल पुरानी पानी की विशाल टंकी, इलाके में छाया धूल का गुबार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।