सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर या फिर कहीं दिख जाता है तो उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पंछियां आसमान में झूमते हुए नजर आ रही हैं। पंछियों का पूरा झुंड एक साथ है और वो आसमान में मजे कर रहे हैं। वो अलग-अलग आकार बनाते और बिगाड़ते दिखते हैं। कुछ सेकंड तक इस तरह आसमान में पंछी झूमते हैं और फिर वो वहां से गायब हो जाते हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि आमतौर पर ऐसा नजारा किसी को देखने को नहीं मिलता है। आप भी एक बार वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में दी गई जानकारी की मानें यह सुंदर नजारा उज्जैन के रेलवे स्टेशन के बाहर का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- Bird Show देखने के बाद ड्रोन शो की किसे जरूरत। दूसरे यूजर ने लिखा- महाकाल की नगरी है, वो कुछ भी करा सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- रोबोट 2.O का स्क्रिप्ट। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़ा ही अद्भुत नजारा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वजन बताने की ऐसी मशीन कभी देखी है आपने? Video हो रहा है वायरल
काम आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, देखकर आप भी तारीफ करेंगे