सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां वो सब देखने को मिल जाता है जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है या फिर सोचा भी नहीं होता है। आज के दौर में ऐसा तो नहीं हो सकता है कि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं होंगे और अगर एक्टिव हैं तो फिर आप भी हर रोज ऐसे कई वीडियो देखते होंगे जो आपको हैरान कर देते होंगे क्योंकि ऐसी ही चीजें वायरल जो होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदे ने अपना कलेक्शन दिखाया और वीडियो देखने के बाद आप पक्का सोचेंगे कि काश ऐसा कलेक्शन मेरे पास भी होता। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसके कलेक्शन में क्या-क्या है।
शख्स के पास है नोटों का कलेक्शन
नोट एक ऐसी चीज है जिसका कलेक्शन रखने का शौक कई लोगों को होता है और ऐसे ही एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। अभी मार्केट में जो नोट चल रहे हैं, वो तो उसके पास है ही। इसके अलावा उसके पास इससे पहले के 5 से लेकर 1000 तक के नोटों का कलेक्शन है और उसके अलावा उससे पहले भी मार्केट में जो नोट बहुत ही आसानी से दिखते थे, वो नोट भी उसके पास हैं। आप जब उसका कलेक्शन देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि इसके पास इतने सारे नोट कहां से आ गए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vedawsm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पुराने नोटों में डॉलर जैसी फीलिंग आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- पुराने नोट क्या ही शानदार थे यार। तीसरे यूजर ने लिखा- प्लीज ये सब मुझे दे दो, मैं पानीपुरी और मोमो खाऊंगा। चौथे यूजर ने लिखा- ये कितने जन्म के थे। एक और यूजर ने लिखा- ये सारे मेरे पैस हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने किया ऐसा कि Video हो गया वायरल, आप भी देखिए
आसमान में झूमते पंछियों का ये Video देखते ही बन जाएगा दिन, हो रहा है वायरल