1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने किया ऐसा कि Video हो गया वायरल, आप भी देखिए

पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने किया ऐसा कि Video हो गया वायरल, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 06:25 pm IST

एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर इंसान की बोरियत को चुटकियों में दूर कर देता है क्योंकि यहां भर-भरकर कंटेंट जो देखने को मिलते रहते हैं। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो ही वायरल होते हैं लेकिन इसके अलावा कई बार छोटे बच्चों के भी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखते ही हर इंसान के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पुलिस एक मोहल्ले में आई हुई है और वो कहीं चलकर जा रहे हैं। वो शायद गलियों में पेट्रोलिंग कर रही है और तभी एक बच्ची उन पुलिस वालों को देखती है। अब बच्ची उन्हें देखते ही अपने कान पकड़ लेती है। शायद बच्ची ने कुछ शरारत की होगी या फिर शायद कोई पुलिस का नाम लेकर बच्ची को शरारत करने पर डराता होगा तो बच्ची पुलिस को देखते ही डर गई और कान पकड़ लेती है। बच्ची को देखते ही सब हंसने लगते हैं और वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सड़क पर गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों को देखकर एक प्यारी-सी छोटी बच्ची तुरंत अपने कान पकड़ लेती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसकी मम्मी इसे पुलिस के नाम से डराती होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- पुलिस आ गई पुलिस। तीसरे यूजर ने लिखा- बड़े होकर कुछ छोटा मोटा हो जाए तो पहले ही माफी मांग ले रही है प्यारी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आसमान में झूमते पंछियों का ये Video देखते ही बन जाएगा दिन, हो रहा है वायरल

जादूगर ने दिखाया ऐसा जादू कि शख्स के उड़ गए होश, Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।