1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शनिवार को बीवी से झगड़ा करिए और...! शख्स ने Video में दिया अपना ज्ञान, हो गया वायरल

शनिवार को बीवी से झगड़ा करिए और...! शख्स ने Video में दिया अपना ज्ञान, हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2026 09:06 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 09:06 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में अपना ज्ञान दिया है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/KUMARASTHANA_

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर है। कुछ लोग सिर्फ रील्स देखते हैं तो वहीं कुछ लोग रील्स देखने के साथ ही साथ रील्स बनाते भी हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और दिन में कुछ देर तो एक्टिव भी रहते होंगे। ऐसे में आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे जिनसे आपका मनोरंजन भी होता है। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। मजाकिया अंदाज में बनाया गया यह वीडियो देख कई सारे लोगों ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में शख्स ने क्या कहा।

शख्स ने वीडियो में क्या कहा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स ने चश्मा लगाए बैठा है और कैमरे में देखते हुए बोलता है, 'शनिवार को बीवी से झगड़ा कीजिए और सोमवार को दोस्ती।' इसके बाद वो बोलता है, 'इस प्रकार आपको रविवार को होने वाले खर्चे से मुक्ति मिल जाएगी। अब थैंक्स मत बोलना, जब तक ज्ञान है, ऐसे ही देता रहूंगा।' शख्स ने मजाकिया अंदाज में यह वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया और वो अब वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kumarasthana_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हम तो सिंगल लोग हैं, आप लोग अपना सोचो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो मैं 4 साल से करता आय हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- रविवार को रोटी भी तो नहीं मिलेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन मैं तो सोमवार को ही झगड़ा करती हूं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बारात को तो देखकर ही पसीना आ जाएगा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स

पंखा-कूलर नहीं अब चोर सीधे AC चुरा रहे हैं, चोरी का Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।