1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ मनाते हैं गणेश उत्सव, पत्नी गौरी करती हैं पूजा-प्रार्थना, बोले- 'आज बप्पा का विसर्जन होगा'

शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ मनाते हैं गणेश उत्सव, पत्नी गौरी करती हैं पूजा-प्रार्थना, बोले- 'आज बप्पा का विसर्जन होगा'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 15, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 09:42 pm IST

शाहरुख खान ने बताया कि वह भी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी पर उनकी पत्नी गौरी बप्पा की आरती करती हैं और सभी दोस्त भी उनके घर पर इकट्ठा होते हैं।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान-गौरी खान धूमधाम से मनाते हैं गणेशोत्सव Image Source : INSTAGRAM/@GAURIKHAN/@IAMSRK

शाहरुख खान अक्सर बताते आए हैं कि उनका परिवार कैसे अलग-अलग धर्मों के त्योहार साथ सेलिब्रेट करता है। दिवाली हो या ईद, हर मौके पर शाहरुख खान और उनका परिवार साथ होता है और साथ मिलकर हर त्योहार मनाता है। सुपरस्टार हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व भी मनाते हैं। हाल ही में फैंस के साथ एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान भी उन्होंने अपने घर में गणपति उत्सव मनाने के बारे में बात की। सुपरस्टार ने बताया कि वह भी हर साल अपने घर में गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत करते हैं और उनका परिवार साथ मिलकर ये त्योहार मनाता है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गौरी खान आरती और पूजा करती हैं, जबकि उनके दोस्त और परिवार साथ समय बिताने के लिए इकट्ठा होते हैं।

शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं

एक्स (पहले ट्विटर) पर शाहरुख खान ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। अपने पोस्ट में सुपरस्टार ने लिखा- 'सभी को गणपति की शुभकामनाएं। हर तरफ बस त्योहार और खुशियों का माहौल है और बप्पा आपकी जिंदगी में और भी खुशियां लाएं। खुशियों को दोस्तों के साथ बांटने से मजा और बढ़ जाता है। तो चलिए, साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं और हंसी-मजाक करते हैं। अगर आप लोगों के पास थोड़ा समय है तो #AskSRK करते हैं।'

शाहरुख खान कैसे मनाते हैं गणपति उत्सव?

शाहरुख खान ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, फैंस उनसे अलग-अलग तरह के सवाल करने लगे। एक ऐसे ही फैन ने शाहरुख खान से उनके घर में गणपति उत्सव मनाए जाने को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में सुपरस्टार ने लिखा- 'मेरी पत्नी आरती करती हैं और फिर प्रार्थना वगैरह होती है और आज हम बप्पा का विसर्जन करेंगे। गणपति उत्सव पर बच्चे और दोस्त साथ में समय बिताते हैं और खूब हंसते-मजाक करते हैं। यह बहुत ही सादा और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय होता है।'

अंबानी परिवार के गणेशोत्व में शामिल हुईं गौरी खान

हाल ही में गौरी खान को अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी मौजूद रहीं। शाहरुख खान अक्सर बताते रहे हैं कि कैसे वह और गौरी एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और सभी त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के बारे में भी खुलकर चर्चा की और बताया कि फिल्म तय डेट पर ही रिलीज होगी। दरअसल, 'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते अटकलें लगाई जा रही थीं कि 'किंग' की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अब सुपरस्टार ने खुद ही साफ कर दिया है कि फिल्म 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

शाहरुख खान अभी 'किंग' पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इनके अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः 'दिल्ली-6' नहीं, शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' के लिए एआर रहमान ने तैयार किया था 'मसकली' गाना, फराह खान का खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन