1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एवेंजर्सः डूम्सडे' से होगी 'किंग' की टक्कर, तय डेट पर ही रिलीज होगी फिल्म, शाहरुख खान बोले- 'पहले तो बाप ही आएगा'

'एवेंजर्सः डूम्सडे' से होगी 'किंग' की टक्कर, तय डेट पर ही रिलीज होगी फिल्म, शाहरुख खान बोले- 'पहले तो बाप ही आएगा'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 15, 2026 04:42 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 04:42 pm IST

शाहरुख खान ने कन्फर्म कर दिया है कि 'किंग' दिसंबर में ही रिलीज होगी, यानी बॉक्स ऑफिस पर 'किंग' और 'एवेंजर्स डूम्सडे' की टक्कर तय है, क्योंकि दोनों फिल्में आस-पास ही रिलीज होने वाली हैं।

king- India TV Hindi
दिसंबर में एक हफ्ते के अंतर में रिलीज होंगी 'किंग' और 'एवेंजर्स डूम्सडे'। Image Source : INSTAGRAM/@IAMSRK/@MARVEL

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इस साल के आखिरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से शाहरुख खान का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें वह एक बार फिर किलर लुक में दिखाई दिए। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा जोरों पर है कि 'किंग' पोस्टपोन हो सकती है। दरअसल, दिसंबर में ही 'एवेंजर्सः डूम्सडे' और 'ड्यून 3' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में ऐसी अफवाहें तेज हो चलीं कि इन बड़ी फिल्मों से टकराव रोकने के लिए 'किंग' को पोस्टपोन किया जा सकता है। लेकिन, अब शाहरुख खान ने कन्फर्म कर दिया है कि 'किंग' तय डेट पर ही रिलीज होगी।

तय डेट पर ही रिलीज होगी 'किंग'

शाहरुख खान ने हाल ही में अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन रखा, जहां शाहरुख खान के फैंस ने उनसे उनकी आने वाली फिल्म को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सुपरस्टार ने कन्फर्म किया कि 'किंग' को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा, भले ही दिसंबर 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। शाहरुख खान ने 'आस्क SRK' सेशन के दौरान बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म की रिलीज़ डेट वही रहेगी और अब से उनकी फिल्म को रिलीज होने के लिए सिर्फ 100 दिन बचे हैं।

SRK ने 'किंग' की रिलीज डेट कन्फर्म की

सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक एक फैन ने शाहरुख खान से कहा-  'सर किंग का कुछ अपडेट दीजिए... 3 साल पहले मूवी देखी थी आपकी थिएटर में। और कितना तरसाओगे आप एक ट्रेलर के लिए?' जवाब में किंग खान ने लिखा,'अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा हूं, मैं एक अच्छी फिल्म बना रहा हूं... कि दिल को तसल्ली मिले... सब आएगा 24 दिसंबर से पहले।' वहीं एक और फैन ने एसआरके से ट्रेलर दिखाने की रिक्वेस्ट की तो उन्होंने कहा-  'अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में... फिल्म आने में अभी 100 दिन बाकी हैं ना... 24 दिसंबर, ब्रो।'

पहले तो बाप ही आएगा बेटा- शाहरुख खान

एक और फ़ैन ने उनसे 'किंग' के टीजर और पोस्टर के बारे में पूछा- 'सर सिड सर लेट हैं या आप? पोस्टर कहां है?' एक्टर ने जवाब दिया- 'सिड बेचारा पूरी मेहनत कर रहा है। भाई थोड़ा समय ले रहे हैं... ताकि हम अपना बेस्ट दे सकें और आप सभी King को एन्जॉय कर सकें और गर्व व खुशी महसूस कर सकें।' सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से मजाकिया लहजे में पूछा कि उनका छोटा बेटा अबराम पहले  'किंग' देखेगा या 'एवेंजर्स डूम्सडे'? तो जवाब में किंग खान ने कहा- 'पहले तो बाप ही आएगा बेटा।' यानी शाहरुख 'एवेंजर्स डूम्सडे' से पहले अबराम को अपनी फिल्म 'किंग' दिखाएंगे।

किंग की कास्ट और रिलीज डेट

King की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी लाडली बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आएंगे। पिछले दिनों ही 'किंग' के शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें-वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ शूटिंग करते नजर आए थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म क्रिसमस से पहले 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः 'दिल्ली-6' नहीं, शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' के लिए एआर रहमान ने तैयार किया था 'मसकली' गाना, फराह खान का खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन