1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या सहूलियत मिलती है? शख्स ने Video बनाकर सब कुछ बताया

50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या सहूलियत मिलती है? शख्स ने Video बनाकर सब कुछ बताया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 30, 2026 08:41 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 08:41 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स 50 हजार की अपनी IPL दिखाते हुए बोलता है कि वो बताएगा कि इस टिकट में क्या अनुभव होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@BEINGSUMIT01

अभी IPL का समय चल रहा है। हर शाम दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और इसी कारण लोगों का दिन कैसा भी जाता हो, शाम मजेदार हो जा रही है। जितने लोगों को क्रिकेट देखना पसंद हैं, उनके शाम का शेड्यूल पहले से ही बना हुआ है। वहीं इस बीच आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते हो, हर दिन आपको IPL से जुड़े खूब सारे वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। किसी वीडियो में गजब के शॉट तो किसी वीडियो में कमाल का विकेट या कैच देखने को मिलता है। वहीं कुछ वीडियो में खिलाड़ी बातचीत और मस्ती करते देखते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इस वीडियो कुछ हटके देखने को मिलेगा।

वायरल वीडियो में लड़के ने क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़का बोलता है, 'आज के वीडियो में मैं तुमको दिखाऊंगा कि कैसे होती है ये 50 हजार की सबसे महंगी IPL की टिकट और देखते हैं कि इसमें हमें क्या-क्या अनुभव करने को मिलता है।' इसके बाद वो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहुंच जाता है। वो बताता है कि टिकट स्कैन कराने के बाद उसे पर्सनल असिस्टेंट मिल गया था जो उसे सब कुछ बताता है। इसके बाद वो अपने VIP लॉन्ज में जाकर बैठ जाता है। वो वहां से मैच देखता है। वीडियो में वो आगे बताता है कि वहां पर खाने की हर चीज अनलिमिटेड थी तो उसने खूब खाया। वीडियो के अंत में वो बताता है कि अगर किसी खिलाड़ी से मिलने के जाएगा तो फिर वहां वापस नहीं आ पाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @beingsumit01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'देखिए, जब आप IPL टिकट पर 50,000 रुपये खर्च करते हैं तो आपको किस तरह की सुविधा मिलती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख भी लिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जूते छिपाने का इतना खतरनाक तरीका आज तक नहीं देखा, जानें लड़की ने कहां छिपाया

ये जुगाड़ कुछ ज्यादा ही खतरनाक है, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।