आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है तो जब भी लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी, अब चाहे वो अच्छा हो या फिर बुरा, लोग उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ही देते हैं। वो वीडियो कई सारे लोगों की फीड तक पहुंचता है और उसे लोग देखते भी हैं और रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो देखने के बाद आपके मन में एक ही बात आएगी कि इस दुनिया में अच्छे लोग अभी भी हैं। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।
Related Stories
लड़की ने वीडियो में क्या बताया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की बताती है कि वो घर से बाहर आ गई थी और उसका मेन डोर खुला था। वो आगे बताती है कि तभी एक डिलीवरी बॉय वहां आया और उसने उसे फोन करके बताया कि आपका दरवाजा खुला है और मैं पार्सल आपके टेबल पर रख रहा हूं लेकिन आपका मेन डोर खुला है। इसके बाद वो लड़की वीडियो बनाते हुए ही अपने घर तक जाती है और उस डिलीवरी बॉय को दिखाती है जिसने उसे यह बताया और उसके आने तक रुका था। इसके बाद वो लड़की उसका धन्यवाद भी करती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर divyaunnyfilms नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लड़की ने कैप्शन में Delhivery delivery (जिसमें वो डिलीवरी बॉय काम करता है) को टैग करते हुए उनसे अनुरोध किया है कि उस डिलीवरी बॉय को Huge Raise दें।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्कूल ही तोड़ दूंगा! टीचर को धमकाते छोटे बच्चे का प्यारा Video हो रहा खूब वायरल, आप भी देखिए
50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या सहूलियत मिलती है? शख्स ने Video बनाकर सब कुछ बताया