1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों को खेलते देख पिता को याद आया अपना बचपन, फिर जो किया वो देख चेहरे पर स्माइल आ जाएगी

बच्चों को खेलते देख पिता को याद आया अपना बचपन, फिर जो किया वो देख चेहरे पर स्माइल आ जाएगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 30, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 12:05 pm IST

एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगभग हर किसी के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ ही जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/HUMOURFLIX_

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल वीडियो भी आते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अजीब एवं अतरंगी हरकतें  समेत तमाम चीजें देखने को मिलती होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि डाइनिंग टेबल पर कपल और उनके दो बच्चे बैठे हुए हैं। तभी उनका तीसरा और सबसे छोटा लड़का यूं ही चिल्लाते हुए वहां से भागता है। वो अकेले खेल रहा था। यह देखते ही उनका एक और बेटा उसके पीछे वैसे ही भागता है और फिर बेटी भी ऐसे ही करते हुए भागने लगती है। अब यह देखकर शख्स यानी उन बच्चों का पिता भी उनके पीछे भागने लगता है। उसे अपने बचपन की याद आ जाती है और वो भी खेलने लगता है और यह देखकर महिला अपना माथा पकड़ लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humourflix_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- और अब वो 4 बच्चों की मां है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह एक सुखी परिवार है। तीसरे यूजर ने लिखा- बाप भी बच्चा बन गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल ही तोड़ दूंगा! टीचर को धमकाते छोटे बच्चे का प्यारा Video हो रहा खूब वायरल, आप भी देखिए

50 हजार की IPL टिकट में क्या-क्या सहूलियत मिलती है? शख्स ने Video बनाकर सब कुछ बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।