सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर वो सब कुछ देखने को मिल जाता है जो लोगों ने खुद की आंखों से कभी नहीं देखा होता है या फिर कभी सोचा तक नहीं होता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे हटके होता है, वो वायरल हो जाता है। आपने अब तक कई सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए आपको अभी वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दावत के दौरान अचानक बारिश हो जाती है मगर तूफान आए या फिर बारिश, दावत नहीं रुकनी चाहिए। वीडियो में दिखता है कि एक टेबल के ऊपर दूसरा टेबल रखा हुआ है और उसके बीच में एक लड़का बैठकर खाना खा रहा है। एक दूसरा लड़का भी इसी तरह से खाना खाता दिखता है। वहीं कोई छाता लगाकर खाता दिखता है तो कोई सिर पर गमछा रखकर और कुछ लोग ऐसे ही खाते दिखते हैं। अब यह मामला कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर yansh_99_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुफ्त का दावत ऐसे कैसे छोड़ सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- खाना जरूरी है भाई, सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- बारिश में शादी होती रहेगी, खाना नहीं छूटना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बच्चा तो बहुत आगे जाएगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वाह क्या दिमाग लगाया है, महिला का वायरल जुगाड़ देख आप भी हंसने लगेंगे, देखें Video
लड़की को पीटते दिखा लड़का तो शख्स ने टोका मगर फिर जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा